अध्यात्मआचार्य चाणक्य के मुताबिक ये तीन चीजें भर देती हैं दाम्पत्य जीवन...

आचार्य चाणक्य के मुताबिक ये तीन चीजें भर देती हैं दाम्पत्य जीवन मे खुशियां

चाणक्य नीति- आचार्य चाणक्य अपने तार्किक कथनों के लिए जाने जाते हैं। कहते हैं यदि कोई व्यक्ति आचार्य चाणक्य के बातए हुए मार्ग पर चलता है तो उसका जीवन सुखमय व्यतीत होता है। वहीं उसे अपने जीवन की प्रत्येक परिस्थिति से बाहर निकलने का मार्ग पता चल जाता है।

आचार्य चाणक्य ने सुखी रहने से लेकर रिश्तों में सामन्जय बनाकर रखने के परिपेक्ष में कई बातें कहीं हैं। जो हर व्यक्ति के जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जाती है। वहीं आज हम आपको आचार्य चाणक्य की उन तीन बातों के विषय मे बताने जा रहे हैं जिनके मुताबिक यदि आप अपना जीवन यापन करते हैं। तो आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा और आपको कभी भी किसी प्रकार की समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा।

सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए आचार्य चाणक्य के तीन मंत्र-

सत्य-

आचार्य चाणक्य का कहना है कि जब आप किसी के साथ जीवन पर्यंत के बंधन में बंध जाते हैं। तो आपको अपने साथी के साथ सत्य से जुड़ना चाहिए। उससे कोई भी बात नहीं छुपानी चाहिए। स्पष्टवादी होना चाहिए और अपने जीवन की प्रत्येक अच्छी और बुरी बात उसे खुलेमन से बतानी चाहिए।
आचार्य चाणक्य का मानना है कि यदि कोई व्यक्ति यह सब करता है और सत्य के साथ अपने साथी के लिए खड़ा रहता है। तो उसका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहता है और उसे कभी भी जीवन मे कलह नहीं झेलनी पड़ती है।

समर्पण-

आचार्य चाणक्य का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति अपने साथी के प्रति समर्पित रहता है। सुख और दुख में उसका साथ देता है। हर परिस्थिति में उसका सहयोग करता है। अपनी चीजें उसपर थोपने की जगह उसकी चीजों को स्वीकार करता है और उसके प्रति नर्म स्वभाव रखता है। तो ऐसे व्यक्ति के जीवन मे दुख कभी नहीं आते हैं। व्यक्ति सदैव सुखी रहता है और घर कलह मुक्त रहता है।

प्रेम-

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सुखी दाम्पत्य जीवन तभी कोई व्यक्ति व्यतीत कर सकता है। जब उसके और उसके साथी के मध्य प्रेम हो। निस्वार्थ प्रेम हो और व्यक्ति अपने साथी से सवाल न करके उसपर विश्वास करे। हर परिस्थिति में उसका साथ दे और प्रेम से अपने रिश्ते को सजाए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories