खेल72 साल के पूर्व क्रिकेटर कोरोना संक्रमित, लखनऊ के अस्पताल में भर्ती

72 साल के पूर्व क्रिकेटर कोरोना संक्रमित, लखनऊ के अस्पताल में भर्ती

[object Promise]

 

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के पू्र्व ओपनर चेतन चौहान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दी। 72 साल के पूर्व क्रिकेटर के बीमार होने की खबर से खेल जगत चिंता में है और सभी उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर शनिवार की रात चेतन के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सबके साथ साझा की। उन्होंने लिखा, चेतन चौहान जी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके लिए भी सीधा अपनी शुभकामना संदेश भेज रहा हूं। जल्दी स्वस्थ हो जाइए सर, आज की रात भारी है। बिग बी और चेतन जी।

जानकारी के मुताबिक उनको लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेतन जी के बेहतर स्वास्थ की कामना करते हुए पूर्व तेज गेंदबाज रूद्र प्रताप सिंह ने संदेश दिया।

भारत की तरफ से 40 टेस्ट मैच खेलने वाले चेतन ने सुनील गावस्कर के साथ 1970 के दशक की सफल ओपनिंग जोड़ी बनाई थी। टेस्ट क्रिकेट में बिना एक भी शतक बनाए सबसे 2 हजार रन पूरा करने वाले चेतन जी पहले बल्लेबाज बने थे। गावस्कर के साथ मिलकर चेतन जी ने 59 पारियों में 3022 रन की साझेदारी निभाई थी। इनमें से 10 साझेदारी शतकीय रही थी।

गौरतलब है कि शनिवार को ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, आर पी सिंह, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और इरफान पठान ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories