खेलबैडमिंटन मिश्रित युगल रैंकिंग में अश्विन-रेंकीरेड्डी की जोड़ी टॉप-20 में

बैडमिंटन मिश्रित युगल रैंकिंग में अश्विन-रेंकीरेड्डी की जोड़ी टॉप-20 में

[object Promise]

नई दिल्ली| सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल भारतीय जोड़ी बीडब्ल्यूएफ की ताजा विश्व रैंकिंग में टॉप-20 में पहुंच गए हैं। अश्विन-रेंकीरेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी ने 16 स्थानों की लंबी छलांग लगाते हुए 19वां स्थान हासिल कर लिया। अश्विन-रेंकीरेड्डी जोड़ी की यह करियर की बेस्ट रैंकिंग है। इससे पहले उनकी बेस्ट रैंकिंग 23 थी, जोकि उन्होंने 30 जुलाई 2019 को हासिल किया था।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, ” सात्विकसाइराज रेंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल भारतीय जोड़ी बीडब्ल्यूएफ की ताजा विश्व रैंकिंग में टॉप-20 में पहुंच गए हैं। उन्होंने 16 स्थानों की लंबी छलांग लगाते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल कर ली है।”

बीडब्ल्यूएफ की ताजा विश्व रैंकिंग में चीन की झेंग सेवइ और हुआंगा योकियोंग की मिश्रित युगल जोड़ी टॉप पर है।

अश्विन-रेंकीरेड्डी मिश्रित युगल जोड़ी योनेक्स थाईलैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल में और टॉयोटा थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

पुरुष एकल वर्ग के रैंकिंग में किदांबी श्रीकांत को एक पायदान का फायदा हुआ है और अब वह 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि बी साई प्रणीत एक स्थान नीचे लुढ़ककर 17वें नंबर पर खिसक गए हैं।

महिला वर्ग में मौजूदा विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु सातवें नंबर पर कायम है जबकि सायना नेहवाल एक स्थान ऊपर उठकर 19वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

पुरुषों के युगल वर्ग में चिराग शेटटी और रेंकीरेड्डी 10वें नंबर पर बरकरार हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories