खेलभुवनेश्वर विश्व कप-1999 में रो पड़े थे भारत की हार पर

भुवनेश्वर विश्व कप-1999 में रो पड़े थे भारत की हार पर

[object Promise]

नई दिल्ली| अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोट के कारण इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं। भुवनेश्वर मैदान से बाहर होने के कारण क्रिकेट को काफी मिस कर रहे हैं। भुवी क्रिकेट को कितना पसंद करते हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंग्लैंड में 1999 में खेले गए विश्व कप में भारत को जब न्यूजीलैंड से हार मिली थी तो वह काफी रोने लग गए थे।

शुक्रवार को 31 साल के हुए भुवनेश्वर ने कहा, ” मुझे अब भी याद है कि मैं 1999 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप मैच देख रहा था। मैं अपनी बहन के साथ यह मैच देख रहा था और जब हम हार गए, मैं बहुत रोया था। मैं उस पल को कभी नहीं भूल सकता, तभी मुझे महसूस हुआ कि मुझमें इस खेल के प्रति कितना उत्साह और जोश है।”

भुवनेश्वर को गली क्रिकेट खेलते हुए क्रिकेट के प्रति जुनून बढ़ा। हालांकि तब उन्हें पता नहीं था कि उनके अंदर तेज गेंदबाज बनने की क्षमता है। उन्होंने उस वाक्य को याद करते हुए एक अच्छे मेंटर के होने का महत्व बताया, जिन्होंने उन्हें सही राह दिखाई।

उन्होंने कहा, ” गली क्रिकेट में हर कोई खुद को एक ऑलराउंडर के रूप में समझता है। जब मैं अपनी बहन के साथ पहली बार अकादमी में गया था, और कोच ने मुझसे पूछा कि मैंने क्या किया, तो मैंने कहा कि सब कुछ। इसके बाद कोच ने मुझमें कुछ देखा। उन्होंने मुझे गेंद सौंपी और तब से मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।”

भुवनेश्वर को पिछले साल दो अक्टूबर को आईपीएल-2020 में चेन्नई सुपर के खिलाफ खेले गए मैच में जांघ में चेन्नई की पारी के 19वें ओवर के दौरान चोट लगी थी और वह केवल एक ही गेंद फेंकने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे।

भुवनेश्वर इसके बाद बेंगलुरु के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपनी चोट से उबर रहे थे और वह रिहेबिलिटेशन पूरा कर रहे थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories