[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गलवान वैली के शहीदों को क्रिकेट समुदाय ने दी श्रद्धांजलि
खेल

गलवान वैली के शहीदों को क्रिकेट समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

admin
Last updated: April 18, 2026 9:07 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली और सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा सहित भारतीय क्रिकेट समुदाय ने गलवान वैली में चीन के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है। भारतीय सेना के मुताबिक, पूर्वी लद्दाख में सोमवार रात को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) और भारतीय सेना के बीच हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए।

कोहली ने ट्विटर पर लिखा, ” जिन जवानों ने देश की रक्षा के लिए गलवान वैली में अपनी जान गंवा दी, उनको सैल्यूट और उनके प्रति मेरा सम्मान। एक जवान से ज्यादा बहादुर और स्वार्थहीन कोई नहीं होता है। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। उम्मीद करता हूं कि इस मुश्किल समय में हमारी प्रार्थना से उन्हें कुछ शांति मिलेगी।”

रोहित ने देश असली हीरो को नमन करते हुए कहा, ” हमारे असली हीरो जो हमारी रक्षा के लिए सीमा पर अपनी जान गंवा देते हैं, उनको मेरा सलाम। भगवान उनके परिवारों को शांति दे।”

भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने लिखा, ” हमारी और हमारी मातृभूमि की रक्षा करने के लिए दिन-रात संघर्ष करने वाले हमारे बहादुरों को सलाम। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना और प्रार्थना! ओम शांति।”

पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग कहा, ” कर्नल संतोष बाबू के प्रति हार्दिक संवेदनाएं जिन्होंने गलवान वैली पर कार्रवाई में सर्वोच्च बलिदान दिया। एक समय, जब दुनिया एक गंभीर महामारी से निपट रही है, यह आखिरी चीज है जिसकी हमें आवश्यकता है। मुझे आशा है कि चीनी सुधर जाएं।”

पूर्व आलराउंडर युवराज सिंह ने लिखा, ” मैं हमारे भारतीय सैनिकों के साहस को सलाम करता हूं जो गलवन घाटी में शहीद हुए हैं। इन सभी अत्याचारों को रोकना चाहिए और आशा करनी चाहिए कि हमारे पास एक शांतिपूर्ण दुनिया हो सकती है, जहां मानव जीवन का महत्व है। मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं, मैं उनकी ताकत के लिए प्रार्थना करता हूं।”

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कुशीनगर में सीएमओ ऑफिस में एक घंटे बैठा रहा कोरोना संक्रमित,पता चला तो मच गया हड़कंप
Next Article Malaika Arora Sexy Video: मलाइका के मस्त Sexy-Hot वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगायी आग, हाॅट अवतार ने फैंस को किया पागल

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?