[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » फाइनल से पहले दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग की मुंबई इंडियंस को चेतावनी, चली बयानी चाल
खेल

फाइनल से पहले दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग की मुंबई इंडियंस को चेतावनी, चली बयानी चाल

admin
Last updated: April 18, 2026 9:06 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में पहली बार जगह बनाने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है टीम को ठोकर भले लगी है लेकिन अहम मुकाबलों में टीम ने बेहतर खेल दिखाया है दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने मुंबई इंडियंस को चेताते हुए कहा कि दिल्ली की टीम का सर्वश्रेष्ठ अभी आना बाकी है।

पोंटिंग ने कहा कि हम इस बार खुश हैं। यह हमारा सर्वश्रेष्ठ सत्र रहा है, लेकिन हम यहां पर आइपीएल जीतने आए हैं और हम इसके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं। हमने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन लीग चरण के अंत में थोड़ा भटक गए, लेकिन हमारी टीम ने अच्छी वापसी की। उम्मीद है कि हमारी टीम फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ देगी। यह मायने नहीं रखता है कि हम उनसे तीन मुकाबले हारे हैं। हर टीम कुछ मैच जीती हैं, कुछ हारी है।

पोंटिंग ने कहा कि आइपीएल के फाइनल में जगह बनाना आसान नहीं होता है। कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अब तक ऐसा नहीं कर पाया है। शुक्र है कि मैंने दिल्ली की पहले भी कोचिंग की है और दूसरी टीम का मैं एक समय कप्तान रहा था।

दिल्ली की टीम पहली बार फाइनल में

13वें सीजन में आखिरकार दिल्ली की टीम ने फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। पिछले सीजन में टीम प्लेऑफ में पहुंची थी लेकिन खिताबी मुकाबले तक नहीं पहुंच पाई। तीसरी बार टीम ने क्वालीफायर 2 में उतरी दिल्ली ने पहली बार जीत हासिल कर फाइनल में कदम बढ़ाया। 2012 और 2019 में भी टीम ने क्वालीफयर 2 खेला था लेकिन जीत 2020 में जाकर मिली है।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article रियल एस्टेट को प्रवासी भारतीयों के बीच देश में भी एक घर रखने से मिले नए ग्राहक
Next Article Nude तस्वीर पर विवाद के बीच मिलिंद और अंकिता ने फिर से पोस्ट की तस्वीरें

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?