खेलइंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा मैच जीता, टी 20 श्रृंखला...

इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा मैच जीता, टी 20 श्रृंखला पर किया कब्जा

[object Promise]

नई दिल्ली। इंग्लैंड की टीम ने रविवार (29 नवंबर) को खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही तीन मैचों की सीरीज पर इंग्लैंड ने कब्जा जमा लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 6 विकेट पर 146 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में आखिरी ओवर में इंग्लैंड ने 6 विकेट गंवाकर जीत हासिल की।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए इंग्लैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका को 146 रन पर रोका। मेजबान टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 30 रन कप्तान क्विंटन डि कॉक ने बनाए। इसके अलावा जॉर्ज लिंडे ने 20 गेंद पर 29 रन की पारी खेली। बेहतर शुरुआत मिलने के बाद भी इंग्लैंड की कसी गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना पाई।

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के लिए डाविड मलान ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मुश्किल में दिख रही इंग्लिश टीम को मलान की पारी ने संभाला और जीत के करीब पहुंचाया। आखिरी ओवर में टीम के जीत के लिए 3 रन की जरूरत थी जिसे पांचवीं गेंद पर क्रिस जॉर्डन ने हासिल कर जीत पक्की कर दी।

लगाकार 5वीं जीत से सीरीज पक्की

इंग्लैंड की साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में यह लगातार पांचवीं जीत है और इस जीत के साथ ही उसने इस सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। पहले मैच में इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी जबकि दूसरा मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम किया। सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 दिसंबर को केपटाउन में खेला जाना है।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories