खेलबीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष कमल मोरारका ने शुक्रवार को अपनी आखिरी सांस...

बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष कमल मोरारका ने शुक्रवार को अपनी आखिरी सांस ली

[object Promise]

मुम्बई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्र्यी मंत्री कमल मोरारका का निधन हो गया। बीसीसीआई के साथ-साथ मोरारका राजस्थान क्रिकेट संघ के भी उपाध्यक्ष रहे थे। 74 साल के मोरारका ने शुक्रवार को दिल का दौड़ पड़ने के बाद अंतिम सांस ली।

एक सफल व्यवसायी राजस्थान के नवलगढ़ में पैदा हुए मोरारका 1988 से 1994 तक राजस्थान से राज्य सभा सदस्य थे। वह चंद्रशेखर सरकार में मंत्री भी रहे थे।

बीसीसीआई और राजस्थान क्रिकेट संघ ने मोरारका के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories