खेलइन 3 सवालों के भारतीय टीम को देने होंगे जवाब ऑस्ट्रेलिया के...

इन 3 सवालों के भारतीय टीम को देने होंगे जवाब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले

[object Promise]

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम ने अपने दोनों प्रैक्टिस मैच खेल लिए हैं। इनमें दूसरा मैच पिंक बॉल से लाइट्स के नीचे खेला गया था, क्योंकि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 दिसंबर से पिंक बॉल टेस्ट खेलना है। इस डे-नाइट मैच से पहले भारतीय टीम के सामने 3 बड़े सवाल खड़े हो गए हैं, जिनका जवाब मिलना जरूरी है।

पहला सवाल: ओपनिंग जोड़ी ?

रोहित शर्मा पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत कौन सा बल्लेबाज करेगा? ये देखने वाली बात होगी। मौजूदा समय में दूसरे ओपनर के तौर पर शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ ने दावेदारी ठोकी है, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सके हैं। हालांकि, शुभमन गिल ने एक दो अच्छी पारियां जरूर खेली हैं।

दूसरा सवालः विकेटकीपर कौन?

एमएस धौनी के संन्यास लेने के बाद से टेस्ट क्रिकेट में रिद्धिमान साहा और रिषभ पंत को मौका दिया जा रहा है। इस बार दोनों खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में कौन से एक विकेटकीपर को प्लेइंग इलेवन में स्थान दिया जाएगा? ये भी चर्चा का विषय है। हाल ही में खेले गए दो प्रैक्टिस मैचों में एक में साहा का बल्ला चला था तो दूसरे में पंत ने शतक जड़ा था।

तीसरा सवाल: अश्विन या अतिरिक्त तेज गेंदबाज?

भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने पिंक बॉल से खेले जाने वाले डे-नाइट मैच से पहले बड़ा सवाल ये है कि क्या प्लेइंग इलेवन में आर अश्विन को मौका मिलेगा या फिर टीम एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर होगी। अगर रवींद्र जडेजा फिट हो जाते हैं तो फिर उनके साथ आर अश्विन प्लेइंग इलेवन में होंगे या फिर चार तेज गेंदबाजों के साथ टीम उतरेगी? ये देखने वाली बात होगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories