[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एलपीएफ ने नेमार पर दो मैचों का प्रतिबंध और एक मैच के लिए निलंबित करने का किया फैसला
खेल

एलपीएफ ने नेमार पर दो मैचों का प्रतिबंध और एक मैच के लिए निलंबित करने का किया फैसला

admin
Last updated: April 18, 2026 9:06 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

पेरिस| इंजुरी टाइम में जूलियन ड्रैक्सरलर के हेडर द्वारा किए गए गोल की मदद से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने अपने घर में खेले गए मुकाबले में मेटज को 1-0 से हराकर फ्रेंच फुटबाल टूर्नामेंट-लीग 1 में अपनी पहली जीत दर्ज की। मौजूदा चैंपियन पीएसजी की लीग 1 के इस सीजन में लगातार दो मैच हारने के बाद यह पहली जीत है।

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पीएसजी को 23 अगस्त को चैंपियंस लीग के फाइनल में बायर्न म्यूनिख के हाथों 0-1 से हारने के बाद लीग 1 के पहले मैच में लेन्स से 0-1 से और फिर मार्सिले से भी इतने अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

उस मैच में नेमार सहित तीन खिलाड़ियों को रेड कार्ड दिखाया गया था। नेमार ने मैच के अंतिम क्षणों में मार्सिले के डिफेंडर अल्वारों गोंजालोज को मुक्का मार दिया था, जिसके कारण नेमार को रेड कार्ड दिखाया गया था और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था।

और अब फ्रेंच पेशेवर फुटबाल अनुशासन आयोग (एलपीएफ) ने नेमार पर दो मैचों का प्रतिबंध और एक मैच के लिए निलंबित करने का फैसला किया है।

इसके अलावा अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो पेरेडेज पर भी नेमार जितना ही प्रतिबंध लगाया गया है जबकि लेयविन कुरजावा पर छह मैचों का बैन लगाया गया है।

पीएसजी ने लीग 1 के अपने तीसरे मैच में बुधवार को 70 फीसदी बॉल पजेशन अपने पास रखा।

मैच के 65वें मिनट में पीएसजी के अब्दोउ डियालो को दूसरा येलो कार्ड जबकि 85वें मिनट में जुआन बर्नेट को येलो कार्ड दिखाया गया, जिसके कारण पीएसजी को अंतिम 10 मिनटों में अपने 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा।

टीम के लिए एकमात्र गोल ड्रैक्सरलर ने इंजुरी टाइम में हेडर के जरिए किया।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट
Next Article Sherlyn Chopra Sexy Video : शर्लिन चोपड़ा के बोल्ड-हाॅट वीडियो इंटरनेट पर मचा रहे है कोहराम, बोल्ड सीन फैंस की उड़ी नींद !

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?