खेलकरार किया मैनचेस्टर युनाइटेड ने रूनी के 11 साल के बेटे के...

करार किया मैनचेस्टर युनाइटेड ने रूनी के 11 साल के बेटे के साथ

[object Promise]

मैनचेस्टर| मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व कप्तान व्यान रूनी के बेटे ने अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए क्लब की यूथ टीम के साथ करार किया है। रूनी ने अपने 11 साल के बेटे काई के मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ करार करते हुए फोटो शेयर की है। इसमें वह अपने बेटे के साथ हैं।

रूनी ने इस फोटो के साथ लिखा, “गर्व का दिन। काई ने मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ किया करार। कड़ी मेहनत करते रहो बेटे।”

38 साल के रूनी इस समय दूसरी डिविजन की टीम डर्बी के मैनेजर के तौर पर काम कर रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रूनी ने युनाइटेड के साथ 13 साल का करियर बिताया है और 559 मैचों में 253 गोल किए हैं।

रूसी और उनकी पार्टनर कोलीन के चार बेटे हैं जिनमें से काई सबसे बड़े हैं।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories