खेलकोहली और रोहित की सबसे तूफानी फिफ्टी का प्रियतम गर्ग ने रिकॉर्ड...

कोहली और रोहित की सबसे तूफानी फिफ्टी का प्रियतम गर्ग ने रिकॉर्ड तोड़ा …।

[object Promise]

नई दिल्ली। IPL 2020 के 14वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग ने अपनी नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर इस टीम की लाज बचा ली और उनकी पारी के दम पर हैदराबाद की टीम फाइटिंग टोटल तक पहुंच पाई। प्रियम गर्ग पहली बार आइपीएल में खेल रहे हैं और उन्होंने इस लीग में अपना पहला अर्धशतक लगाया। प्रियम की ये पारी खास इस वजह से भी बन गई क्योंकि उन्होंने अपने आइपीएल करियर अपना पहला अर्धशतक सीएसके जैसी मजबूत टीम के खिलाफ लगाया।

प्रियम गर्ग ने विराट कोहली व रोहित शर्मा को एक साथ पीछे छोड़ा

प्रियम गर्ग ने अपने आइपीएल करियर का पहला अर्धशतक 23 गेंदों पर पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा को एक साथ पीछे छोड़ दिया। इस लीग में विराट कोहली व रोहित शर्मा दोनों ने ही अपना सबसे तेज अर्धशतक 24-24 गेंदों पर ही पूरा किया है। अब प्रियम गर्ग इन दोनों से आगे अपनी पहली ही अर्धशतकीय पारी के दौरान निकल गए। इस मैच में प्रियम गर्ग ने 26 गेंदों पर नाबाद 51 रन की पारी खेली और अपनी पारी में एक छक्का व 6 चौके जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 196.15 का रहा।

19 साल के प्रियम गर्ग की ये पारी बेहद खास रही क्योंकि उनकी टीम एक समय में 69 रन पर अपने 4 टॉप बल्लेबाजों को गंवा चुकी थी। टीम के तूफानी बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए तो वहीं मनीष पांडे ने 29 रन बनाए। इसके बाद डेविड वार्नर 28 रन पर आउट हो गए तो केन विलियमसन भी 9 रन बनाकर रन आउट हो गए। टीम को स्कोर की जरूरत थी और ऐसे समय पर प्रियम ने अच्छी बल्लेबाजी की।

प्रियम ने 5वें विकेट के लिए अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर 77 रन की साझेदारी की और 146 रन के स्कोर पर अभिषेक 24 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद प्रियम ने 51 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन तक पहुंचा दिया।

आइपीएल में की 50 से ज्यादा की साझेदारी करने वाले सबसे कम उम्र के जोड़ीदार बने प्रियम व अभिषेक

प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा आइपीएल की सबसे कम उम्र की जोड़ी बन गए जिन्होंने इस लीग में 50 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी की। इन दोनों ने संजू सैमसन व रिषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रियम व अभिषेक ने 39 साल 335 दिन की उम्र में चेन्नई के खिलाफ इस सीजन में 77 रन की साझेदारी की तो वहीं संजू व रिषभ ने 2016 में हैदराबाद के खिलाफ 40 साल 39 दिन की उम्र में नाबाद 72 रन की साझेदारी की थी। अब प्रियम व अभिषेक ने उम्र व रन दोनों ही मामलों में संजू व रिषभ को पीछे छोड़ दिया।

39 साल 335 दिन- अभिषेक शर्मा व प्रियम गर्ग- 77 विरुद्ध चेन्नई (2020*)

40साल 39 दिन- संजू सैमसन व रिषभ पंत- 72* विरुद्ध हैदराबाद (2016)

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories