खेलRohit Sharma को रन आउट किया Virat Kohli ने, लोगों ने बना...

Rohit Sharma को रन आउट किया Virat Kohli ने, लोगों ने बना दिए सोशल मीडिया पर मीम

[object Promise]

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल के 14वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है. आईपीएल 2021 के पहले मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से मात दी. इस मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आरसीबी (RCB) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने रनआउट किया. जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर इसी बात के मजे लेने शुरू कर दिया है.

विराट ने किया रोहित को आउट 

दरअसल मुंबई इंडियंस की पारी के चौथे ओवर में युजवेंद्र चहल गेंदबाजी कर रहे थे. तभी ओपनर क्रिस लिन ने कवर में खड़े कोहली (Virat Kohli) के पास एक शॉट खेला, जिसके तुरंत बाद दूसरे छोर पर खड़े रोहित (Rohit Sharma) ने भागना शुरू कर दिया. कोहली ने जल्दी से गेंद को चहल के पास थ्रो कर दिया और रोहित रन आउट हो गए. रोहित ने उस वक्त तक केवल 19 रन बनाए थे.

सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे मीम

विराट कोहली (Virat Kohli) ने जैसे ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को रनआउट किया तभी से सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के मीम शेयर करना शुरू कर दिया. ऐसा लग रहा था जैसे ट्विटर पर मजे लेने वाले लेगों को विराट ने एक और मुद्दा दे दिया.

आखिरी गेंद पर आरसीबी ने मारी बाजी

आरसीबी (RCB) ने 160 रन के लक्ष्य को 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल किया. बैंगलोर के तरफ से एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए. लेकिन डिविलियर्स आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर जब रन आउट हुए तो 2 गेंद में जीत के लिए आरसीबी को 2 रन चाहिए थे. मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल ने 1-1 रन लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई. आरसीबी की ओर से इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने 39 और विराट कोहली ने भी 33 रन की पारी खेली.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories