खेलमुंबई इंडियंस के इस गेंदबाज के नाम IPL में बल्लेबाजों को सबसे...

मुंबई इंडियंस के इस गेंदबाज के नाम IPL में बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा बोल्ड आउट करने का रिकॉर्ड है

[object Promise]

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस आइपीएल की सबसे सफल टीम है और इस टीम के इस मुकाम तक पहुंचाने में टीम के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का अहम योगदान रहा है। हालांकि मलिंगा पिछले साल यानी 2020 से ही इस टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनकी उपलब्धियां कमाल की रही है। वो अब तक आइपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं तो वहीं इस लीग में उन्होंने सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करने का मामले में खुद को पहले नंबर पर रखा है। यानी मलिंगा ने आइपीएल में अब तक सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को बोल्ड करने का कमाल किया है।

लसिथ मलिंगा ने आइपीएल में 63 बल्लेबाजों को किया है बोल्ड

मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा आइपीएल में अब तक सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को बोल्ड करने के मामले में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने इस लीग में अब तक कुल 63 बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया है। मलिंगा ने इस लीग में कुल 112 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने कुल 170 विकेट हासिल किए थे। इनमें से 63 बल्लेबाजों को तो उन्होंने बोल्ड आउट किया था। उनका बेस्ट प्रदर्शन 13 रन देकर 5 विकेट रहा है। एक मैच में चार विकेट लेने का कमाल उन्होंने 6 बार किया था जबकि एक मैच में 5 विकेट लेने का कमाल उन्होंने एक बार किया था। 

वहीं आइपीएल में सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को बोल्ड आउट करने के मामल में पीयूष चावला दूसरे नंबर पर हैं तो इस साल यानी 2021 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। चावला ने इस लीग में अब तक कुल 43 खिलाड़ियों को बोल्ड आउट किया है। वहीं भुवनेश्वर कुमार व सुनील नरेन ने 36-36 बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड कर तीसरे व चौथे नंबर पर हैं।

आइपीएल में सबसे ज्यादा बल्ल्बाजों को बोल्ड आउट करने वाले टॉप 6 गेंदबाज-

63- लसिथ मलिंगा

43- पीयूष चावला

36- भुवनेश्वर कुमार

36- सुनील नरेन

29- रवींद्र जडेजा

29- हरभजन सिंह

Hot this week

Related Articles

Popular Categories