खेलइंग्लैंड के लिए इतिहास रचेगा ये धाकड़ खिलाड़ी,T20 क्रिकेट में पूरा करेगा...

इंग्लैंड के लिए इतिहास रचेगा ये धाकड़ खिलाड़ी,T20 क्रिकेट में पूरा करेगा खास ‘शतक’

[object Promise]

नई दिल्ली। जो उपलब्धि अभी सिर्फ पाकिस्तान के शोएब मलिक, भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड के रोस टेलर ने हासिल की है, उसी मील के पत्थर को अब इंग्लैंड टीम के कप्तान इयोन मोर्गन हासिल करने जा रहे हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जैसे ही कप्तान मोर्गन भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टॉस के लिए उतरेंगे, वैसे ही वे एक खास शतक अपने नाम कर लेंगे और इंग्लैंड के लिए इतिहास रच देंगे।

दरअसल, इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान इयोन मोर्गन अब तक 99 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं और भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में उतरते ही वे 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पहले इंग्लिश प्लेयर बन जाएंगे। इस तरह इंग्लैंड की टीम के लिए इयोन मोर्गन इतिहास रच देंगे। सिर्फ तीन ही पुरुष क्रिकेटरों ये उपलब्धि हासिल की है, जिनमें एक पाकिस्तान का खिलाड़ी, एक भारत का और एक न्यूजीलैंड का क्रिकेटर है।

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन 100 या इससे अधिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे, क्योंकि उनसे पहले सिर्फ शोएब मलिक (116), रोहित शर्मा (108) और रोस टेलर (102) ने ही 100 या इससे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल अपनी टीमों के लिए खेले हैं। हालांकि, पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी, मोहम्मद हफीज और न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल भी 99-99 टी20 मैच खेल चुके हैं।

इंग्लैंड की टीम के लिए जहां मोर्गन ने अब तक 99 टी20 मैच खेले हैं वहीं, जोस बटलर इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने अब तक 76 टी20 इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड के लिए खेले हैं। तीसरे स्थान पर एलेक्स हेल्स हैं, जो 60 मैच इंग्लैंड की टीम के लिए खेल चुके हैं, लेकिन दो साल से ज्यादा समय से वे टीम से बाहर हैं। इयोन मोर्गन 99 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 94 पारियों में 2306 रन बना चुके हैं, जिसमें 14 अर्धशतक शामिल हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories