[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » विराट कोहली ने पहले मिली हार की वजह बताई और इस डिपार्टमेंट को टी20 मैच में न्यूनतम स्तर का करार दिया
खेल

विराट कोहली ने पहले मिली हार की वजह बताई और इस डिपार्टमेंट को टी20 मैच में न्यूनतम स्तर का करार दिया

admin
Last updated: April 18, 2026 9:04 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली।विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हार के साथ शुरुआत करनी पड़ी। पहले ही मैच में इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम ने भारत को 8 विकेट से धो डाला। इंग्लैंड की टीम ने घातक गेंदबाजी करते हुए पहले भारत को 124 रन पर रोक दिया और फिर आसानी से 2 विकेट पर जीत के लिए मिले 125 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच में ना तो भारतीय गेंदबाजी और ना ही भारतीय बल्लेबाजी ज्यादा प्रभावी दिखी।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि, हमें पिच के बारे में ज्यादा पता नहीं था कि इस तरह की सरफेस पर क्या करना चाहिए। इसके अलावा कुछ शॉट्स को खेलने में कमी रही और अब हमें मजबूत इरादे और योजना की स्पष्टता के साथ वापस आना होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, इस विकेट ने हमें उस तरह से शॉट्स खेलने की अनुमति नहीं दी जैसा कि हम चाहते थे। बल्लेबाजी में हमारा प्रदर्शन न्यूनतम स्तर का रहा और हमें इसका भुगतान हार के तौर पर करना पड़ा।

विराट कोहली ने कहा कि, हम कुछ अलग करना चाहते थे, लेकिन हमें ये भी स्वीकार करना होगा कि हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। उन्होंने श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए कहा कि, उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन बोर्ड पर जीतने के लिए पर्याप्त रन नहीं थे। ये इंटरनेशनल क्रिकेट के सफर का हिस्सा है और खेल में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन आपको फिर खेल में वापसी करना होता है। आपको बता दें कि, श्रेयस अय्यर ने इस मैच में सबसे ज्यादा 67 रन की पारी खेली थी जबकि विराट कोहली शून्य पर आउट हुए थे। शून्य पर आउट होने के साथ ही वो बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में 14वीं बार शून्य पर आउट हुए और सौरव गांगुली (13 बार) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article ‘आत्मनिर्भर निवेशक मित्र’ पोर्टल, घरेलू निवेशकों को विशेष पोर्टल पर मिलेगी सभी जरूरी जानकारी, केंद्र सरकार तैयार कर रही
Next Article एचएसएन कोड की बाध्यता से कारोबारी चिंतित, जीएसटी रिटर्न के लिए पहली अप्रैल से यह कोड हो रहा अनिवार्य

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?