Home खेल सचिन, सहवाग, हरभजन-अश्विन ने कुछ यूं दी देशवासियों को 69वें गणतंत्र दिवस...

सचिन, सहवाग, हरभजन-अश्विन ने कुछ यूं दी देशवासियों को 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

55
0

[object Promise]

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और स्टार ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने शुक्रवार को देश के 69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इन खिलाड़ियों के अलावा वर्तमान में टीम इंडिया के लिए खेल रहे क्रिकेटरों रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

भारतीय अंडर-19 टीम ने शुक्रवार को वर्ल्ड कप क्वॉर्टर फाइनल में बांग्लादेश को मात देते हुए देशवासियों को गणतंत्र दिवस का एक यादगार तोहफा दिया। भारतीय टीम अब 30 जनवरी को सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दो प्रसिद्धि खेल हस्तियों टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और बिलियर्ड्स वर्ल्ड चैंपियन पंकड आडवाणी को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

इन दोनों के अलावा 2017 में 48 किलोग्राम वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियन मीराबाई चानू और पूर्व एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन और स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया। इनके साथ ही भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

क्या मुस्लिम युवकों ने किया था गुरुग्राम में रोडवेज और स्कूल बस पर हमला?

गणतंत्र दिवस उस दिन की याद में मनाया जाता है जिस दिन भारत ने आधिकारिक रूप से संविधान को लागू किया था और एक पूर्ण स्वतंत्र गणतंत्र बना था। भारत ने संविधान को 26 नवंबर 1949 को अपनाया था जबकि उसने इसे लागू 26 जनवरी 1950 को किया था। तब से हर साल 26 जनवरी का दिन भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

दंगल गर्ल जायरा वसीम फ्लाइट में छेड़खानी करने वाले को देंगी सुधरने का मौका? ले सकती हैं केस वापस

 

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।