प्रदेश युवक ने शराब पीकर छोटे भाई के सिर पर फावड़ा मारकर उतारा...

 युवक ने शराब पीकर छोटे भाई के सिर पर फावड़ा मारकर उतारा मौत के घाट

[object Promise]

देहरादून। देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में पड़ते पेरिश विहार में शराब पीकर दो भाइयों में झगड़ा हो गया। इस दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर फावड़े से वार कर दिया। गंभीर हालत में घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला सरोज ने बताया कि उनका बड़ा बेटा नीरज रोडवेज में मैकेनिक है, जबकि छोटा बेटा विशाल बेरोजगार था। रविवार 28 मार्च को दोनों एक साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान नीरज ने अपने छोटे भाई विशाल को डांटा कि वह कोई कामकाज नहीं करता। दिनभर घर पर बैठा रहता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। नीरज ने पास में ही पड़े फावड़े से नीरज के सिर पर वार कर दिया। बुरी तरह से घायल विशाल को इलाज के लिए कोरोनेशनल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां 29 मार्च को विशाल ने दम तोड़ दिया।

चौकी इंचार्ज मयूर विहार राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले पहले आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

————————

बलवे में तीन गिरफ्तार

सेलाकुई थाने की पुलिस ने बलवे में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। देव सिंह पुत्र गुसाई सिंह निवासी शिव नगर बस्ती सेलाकुई ने थाने में दी तहरीर में कहा था कि परवेज पुत्र सलीम, शिवा पुत्र मुकेश शुक्ला, रचित शुक्ला पुत्र मुकेश शुक्ला, आसिया उर्फ आशु पुत्री सलीम, बीना पत्नी सलीम निवासी शिव नगर बस्ती सेलाकुई ने उसके घर में घुसकर उसकी, उसके भाई गोविंद सिंह व भाई की पत्नी के साथ लाठी-डंडों से पिटाई की और गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज कर शनिवार को आरोपितों परवेज, शिवा, रचित शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह के अनुसार अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories