जलपाईपुडी । पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी में कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम होने के कारण डंपर और दो वैनों की भिडंत में 13 लोगों की मौत हो गई,जबकि 18 लोग घायल हो गए । घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि जलपाईगुड़ी में हुई दुर्घटना बेहद भयानक है। दुख की इस घड़ी में मेरी सहानुभूति शोक संतप्त परिवारों के साथ है। घायल जल्द ठीक हो जाएं। मृतक के परिवारों को PMNRF से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी ।
13 लोगों की पश्चिम बंगाल में जलपाईगुडी में कोहरे के कारण हादसे में मौत
[object Promise]
Popular Categories

