प्रदेशआंध्र प्रदेश : सड़क दुर्घटना में 36 लोग घायल, विशाखापत्तनम से हैदराबाद...

आंध्र प्रदेश : सड़क दुर्घटना में 36 लोग घायल, विशाखापत्तनम से हैदराबाद जा रहे थे बस सवार

[object Promise]

कृष्णा, एएनआइ। कृष्णा जिले के जग्गाहपेट मंडल में गुरुवार तड़के अनुमंचिपल्ली गांव के पास एक निजी बस के पलट जाने से 36 लोग घायल हो गए। जग्गाहपेट के उप-निरीक्षक केवी रामाराव ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ‘एक निजी बस विशाखापत्तनम से हैदराबाद जा रही है। बस आज सुबह लगभग 4.30 बजे अनुमंचिपल्ली गांव से गुजर रही है। एकाएक बस पलट गई। अंदेशा लगाया जा सकता है कि चालक नींद में था, जिस कारण दुर्घटना हुई।’

[object Promise]
जग्गाहपेट के उप-निरीक्षक केवी रामाराव ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया एक निजी बस विशाखापत्तनम से हैदराबाद जा रही है। बस आज सुबह लगभग 4.30 बजे अनुमंचिपल्ली गांव से गुजर रही है। एकाएक बस पलट गई। अंदेशा लगाया जा सकता है कि चालक नींद में था।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त दो ड्राइवरों सहित 43 यात्री बस में मौजूद थे। उनमें से 36 चालक सहित मामूली रूप से घायल बताए गए। उन्हें इलाज के लिए जग्गाहपेट सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। उनमें से 4 लोगों को फ्रैक्चर आया है। उन्हें विजयवाड़ा सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने आइपीसी की धारा 337 के तहत मामला दर्ज किया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories