प्रदेश642 चिकित्सा अधिकारियों को मिली हरियाणा में नियुक्ति

642 चिकित्सा अधिकारियों को मिली हरियाणा में नियुक्ति

[object Promise]

चंडीगढ़ । कोविड-19 कोरोना महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 642 और चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है।हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मार्च, 2020 की नवीनतम भर्ती की शेष मेरिट सूची से इन चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। इस प्रकार पिछले तीन महीनों में कुल 954 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। मार्च में 312 डॉक्टरों को नियुक्ति के लिए पत्र दिए गए थे।विज ने बताया कि इस प्रकार विभाग ने 954 चिकित्सा अधिकारियों में से 166 विशेषज्ञ डॉक्टर तथा 788 एमबीबीएस योग्यता वाले डॉक्टर उपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही विभाग में काफी हद तक डॉक्टरों की कमी को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते बड़ी संख्या मे चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी करना विभाग की एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा व आलोक निगम इसके लिए बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चयनित किए गए डॉक्टरों को कहा गया है कि 15 दिनों के अंदर-अंदर अपने विभाग में ज्वाइनिंग करें तथा एकीकृत नियुक्ति पत्र विभाग की वैबसाईट पर अपलोड कर दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवार अपनी इच्छा के अनुसार सिविल सर्जन को रिपोर्ट कर सकते हैं। सिविल सर्जन द्वारा रिक्त पदों के अनुरूप उनकी नियुक्ति की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव कार्यालय तथा हरियाणा महा अधिवक्ता कार्यालय से सभी आवश्यक अनुमति प्रक्रियाओं की स्वीकृति पहले ही प्रदान कर ली गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories