प्रदेशआरोपित गिरफ्तार, बागेश्वर में व्यावसायिक रंजिश के चलते ममेरे भाई की हत्या...

आरोपित गिरफ्तार, बागेश्वर में व्यावसायिक रंजिश के चलते ममेरे भाई की हत्या कर दी

[object Promise]

बागेश्वर : गागेश्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र में एक युवक ने व्यावसायिक रंजिश के चलते अपने रिश्ते के ममेरे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की निशानदेही पर बैजनाथ पुलिस ने अणा-लोहारचौरा के जंगल से मृतक राशिद का क्षत-विक्षत शव बरामद कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

साेमवार को बैजनाथ थाने में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने सनसनीखेज राशिद हत्याकांड के एक मामले का खुलासा किया। इस मामले में बीते 26 फरवरी को मृतक राशिद के पिता मोहम्मद नवी ने बैजनाथ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने दानिश पुत्र मेहंदी हसन निवासी बहेड़ी उम्र 23 वर्ष पर अपने पुत्र राशिद की हत्या का शक जताया था। थानाध्यक्ष पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने जब दानिश से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। व्यवसायिक रंजिश उसकी हत्या का कारण निकला।

पुलिस ने बताया कि आरोपित दानिश बीते 18 फरवरी को राशिद पुत्र मुहम्मद नवी निवासी बहेड़ी उम्र 22 वर्ष को अपने साथ बाइक से अणा- लोहारचौरा के जंगल की ओर ले गया। एकांत में मौका देखकर डंडे से उसके सिर में वार कर उसकी हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए उसने राशिद के चेहरे को जला दिया और शव को पत्थरों से एक खाई में दबा दिया। घर न पहुंचने पर राशिद के परिजनों ने दानिश से उसके बारे में पूछा तो वह बात को टालते गया और उसके दिल्ली, मुंबई चले जाने की बात करता रहा। परिजनों ने काफी ढूंढ-खोज की, लेकिन उन्हें कहीं राशिद का पता नहीं लगा। तब उन्हें दानिश पर ही शक होने लगा। तब उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपित दानिश पिछले आठ सालों से गरुड़ में टाइल लगाने का काम करता था। काम बढ़ता देख उसने अपने ममेरे भाई राशिद को डेढ़ साल पूर्व अपने साथ काम करने के लिए बुला लिया। काम करते हुए राशिद ने अच्छी खासी पहचान बना ली और उसका काम बढ़ने लगा। दानिश काम में पिछड़ता चला गया। इससे दानिश अब राशिद से व्यावसायिक रंजिश रखने लगा। उसने उसे ठिकाने लगाने की योजना बना ली और बीते 18 फरवरी को उसने हत्याकांड को अंजाम दिया।

बैजनाथ के अभियुक्त दानिश की निशानदेही पर पुलिस अणा- लोहारचौरा के जंगल में पहुंची और राशिद का क्षत विक्षत शव बरामद किया। एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद कर ली गई है। आरोपित दानिश के खिलाफ धारा 302,201 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories