प्रदेशकिसान प्रदर्शन के चलते बढ़ाई गई अभिनेता सनी देओल की सुरक्षा

किसान प्रदर्शन के चलते बढ़ाई गई अभिनेता सनी देओल की सुरक्षा

[object Promise]

चंडीगढ़ । अभिनेता और भाजपा के पंजाब से सांसद सनी देओल ने नए कृषि बिल को लेकर केंद्र सरकार का समर्थन किया था, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने देओल को 11 सुरक्षाकर्मियों के साथ वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है, जिसमें दो कमांडो शामिल हैं।

गुरदासपुर के सांसद देओल ने 6 दिसंबर को ट्विटर पर एक बयान पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मामले को केवल किसानों और सरकार के बीच रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि बहुत से लोग हालात का फायदा उठाना चाहते हैं और समस्याएं पैदा कर रहे हैं। वे किसानों के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उनका अपना एजेंडा हो सकता है।”

Hot this week

Related Articles

Popular Categories