प्रदेशभारी बारिश की संभावना मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में, जारी किया...

भारी बारिश की संभावना मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में, जारी किया अलर्ट

[object Promise]

महाराष्ट्र में मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और रायगढ़ में बीते रविवार रात शुरु हुई बारिश का क्रम अभी भी जारी है। बीते 3-4 घंटों के दौरान यहां मध्‍यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार कोंकण इलाके में भी बादल छाये हुए है। मुंबई मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

अरब सागर में कम दबाव के भाग में ठंड के दिनों में बादल छाये रहने के कारण बारिश की संभावना बनी हुई है। रविवार को यहां मुंबई और मध्‍य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों समेत कोंकण क्षेत्र में बा‍रिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्‍य के अधिकांश इलाकों में बादल छाये रहेंगे। सोमवार सुबह से ही मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर, धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक, अहमदनगर, पुणे, कोल्‍हापुर, सांगली, सतारा और रायगढ़ जिलों में हल्‍की बारिश का क्रम जारी है।

बता दें कि बीते 4 से 5 दिनों से मुंबई के उपनगरों और आसपास के इलाकों में बादल छाये हुए हैं। यहां के कुछ इलाकों में हल्‍की बारिश भी हो रही है। बादल छाये रहने के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है जबकि न्‍यूनतम तापमान औसत से अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्‍तर महाराष्ट्र और उत्‍तर मराठवाड़ा के कुछ भागों में 14 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 या उससे नीचे जाने की आशंका है। वहीं तटीय इलाकों में बादलों की तीव्र आवाजाही महसूस की जा रही है।

गौरतलब है कि पूरे उत्‍तर भारत में ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरु कर दिया है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं पर घने कोहरे के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। यातायात पर भी घने कोहरे का असर दिखने लगा है। मुंबई ही नहीं बल्कि दिल्‍ली और उसके आसपास में भी शनिवार सुबह हुई बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऐसा हो रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी तो कई इलाकों में कोहरा छाया रहेगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories