प्रदेशजैसलमेर के सूर्यागढ़ में मंत्री और विधायकों की अवैध तरीके से हो...

जैसलमेर के सूर्यागढ़ में मंत्री और विधायकों की अवैध तरीके से हो रही फोन टेपिंग- पायलट कैंप का आरोप

जैसलमेर के सूर्यागढ़ में मंत्री और विधायकों की अवैध तरीके से हो रही फोन टेपिंग- पायलट कैंप का आरोप

जयपुर । जैसलमेर के सूर्यागढ़ होटल में करीब आधा दर्जन विधायकों के फोन टैपिंग असंवैधानिक तरीके से की जा रही है। सचिन पायलट कैंप की तरफ से मीडिया को जारी कागजातों के मुताबिक फोन रिकॉर्डिंग के लिए होटल सूर्यागढ़ में 4 जैमर अजायब इलेक्ट्रॉनिक्स के लगाए गए है, पूरे होटल में एक ही जगह ऐसी है, जहां से फोन पर बात करना सम्भव है।
सूत्रों के मुताबिक, हर संदिग्ध विधायक पर नजर रखी जा रही है और वो किससे बात कर रहे रहे है। कागजात के मुताबिक, 2 से 04 अगस्त तक मंत्री शांति धारीवाल, अर्जुन बामनिया, विधायक रोहित बोहरा, जाहिदा, बलजीत यादव और वीरेंद्र चौधरी की कॉल को रिकॉर्ड किया गया है। यहां तक की होटल में इन्टरकॉल के जरिए हुई आपसी बातचीत को भी रिकॉर्ड किया जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि जयपुर के मानसरोवर स्थित एक होटल से यह सब संचालित किया जा रहा है, इसमें प्रदेश के आला पुलिस अधिकारी और दो निजी कम्पनी के अधिकारी भी शामिल है। इसमें से एक अधिकारी निजी टेलीकॉम कंपनी में जयपुर में लंबे समय से पोस्टेड है।

बताया जा रहा है कि लम्बे समय से यह गैर क़ानूनी कार्य संचालित किया जा रहा था। हाल ही में कुछ विधायकों और केंद्रीय मंत्री की फोन टैपिंग असंवैधानिक तरीके से की गई थी। उसमें पुलिस अधिकारी की ओर प्रयास किया गया था कि बैकडेट में उनको लेटर मिल जाए, लेकिन वो सम्भव नहीं हो पाया। कागजात के मुताबिक, 02 अगस्त को अर्जुन बामनिया, रोहित बोहरा, जाहिदा, बलजीत यादव, शांति धारीवाल के फोन टेप किए गए। 03 अगस्त को वीरेंद्र चौधरी, जाहिदा, रोहित बोहरा के इंटरकॉल को भी रिकॉर्ड किया गया। 04 अगस्त को जाहिदा का फोन टेप किया गया था। गौरतलब है कि पायलट कैम्प भी लगातार गहलोत सरकार पर असंवैधानिक तरीके से फोन टैपिंग के आरोप लगा रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories