प्रदेशहैरीटेज वॉक के लिए चार देशों के राजदूत पहुंचे पिंजौर

हैरीटेज वॉक के लिए चार देशों के राजदूत पहुंचे पिंजौर

[object Promise]

पंचकूला। भारत के धर्म ग्रंथों व पर्यटक स्थलों की भारत ही नहीं विदेशों में भी अलग पहचान है। जिस तरह से रामायण के पात्रों को भारत में पूजा जाता है वैसे रामायण व गीता का विदेशों में भी महत्व है। उक्त विचार पीएचडी चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किए जा रहे दसवें अंतरराष्ट्रीय हैरिटेज टूरिज्म कॉन्क्लेव के दौरान शनिवार को पिंजौर गार्डन में हैरीटेज वॉक पर पहुंचे चैक गणराज्य के दूतावास के ऐम्बेसेडर महामहिम मिलन होवोरका, सैशिल्स गणराज्य के राजदूत थामस सिलबे पिल्ले, स्लोवाक गणराज्य के राजदूत ईवान लनकेरिक, स्लोवेनिया गणराज्य के राजदूत डाक्टर मरजन केनकन, इंडोनेश्यिा गणराज्य के चार्जडीएफेयर्स फ्रेडी पेई ने अनौपचारिक बातचीत में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पिंजौर गार्डन न केवल खूबसूरत कारीगरी का नमूना है बल्कि यह स्थान शहरी भीड़भाड़ से दूर सुकून देने वाली जगह है। उन्होंने कहा कि भारत जहां विशाल एवं अर्थपूर्ण संस्कृति वाला देश है वहीं यहां के पर्यटक स्थल ऐसे हैं जो लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ कोई न कोई शिक्षा अथवा संदेश देते हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के निदेशक डॉक्टर जतिंदर सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कान्क्लेव के में शामिल हुए देश-विदेश के प्रतिनिधियों ने पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देने तथा कोरोना के बाद विदेशी पर्यटकों को भारत की तरफ आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देश पर व हरियाणा सरकार के सहयोग से हुए इस आयोजन में सैकड़ों प्रतिनिधियों ने मंथन करते हुए भविष्य की रणनीति तय की है।

इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक चंद्रकांत कटारिया, पिंजौर गार्डन के टूरिस्ट ऑफिसर अनिल कुमार के अलावा पीएचडी चैंबर में टूरिज्म कमेटी के चैयरमेन अनिल पराशर, ऐसोसियेशन आफ डोमेस्टिक टूर आपरेटर्स आफ इंडिया के प्रेजीडेंट पीपी खन्ना, इंडियन नेशनल ट्रस्ट फार आर्ट एंड कल्चरल हैरिटेज इनटैच की हरियाणा चैप्टर कन्वीनर डा. शिखा जैन, यूनाइटेड नेशन ग्लोबल कोम्पैक्ट नैटवर्क इंडिया की कार्यकारी बिदेशक शबनम सिद्दिकी, इंडियन हैरिटेज होटल्स ऐसोसियेशन के वरिष्ठ सदस्य जगदीप सिंह चंदेल, इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर पंकज पराशर समेत कई गणमान्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories