प्रदेशकालिम्पोंग में अमित शाह का रोड शो शुरू; धूपगुड़ी तथा हेमताबाद में...

कालिम्पोंग में अमित शाह का रोड शो शुरू; धूपगुड़ी तथा हेमताबाद में चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे

[object Promise]

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 को लेकर चुनाव प्रचार जोरो पर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कालिम्पोंग में रोड शो किया।
इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि CPM ने जुल्म किया और 1200 से ज्यादा गोरखा भाईयों की जान गई और आपको न्याय नहीं मिला। फिर दीदी ने भी गोलीबारी करके गोरखाओं की जान ली। आपको न्याय नहीं मिला। भाजपा की सरकार बनाईये इन सारे अन्यायों पर SIT बैठाकर जेल की सजा होगी ।शाह ने कहा कि गोरखा और भाजपा का गठबंधन ईश्वर ने बनाया है। भगवान ने गोरखा और भाजपा को भाई-भाई बनाकर भेजा है। कांग्रेस, कम्यूनिस्टों और TMC को गोरखाओं के बलिदान का पता नहीं है। मेरे गोरखा भाई सरहद पर भारत मां के लिए जान देने में कभी पीछे नहीं रहे ।

बंगाल की जनता कहेगी तो दे दूंगा इस्तीफा: शाह
इसके अलावा शाह ने ममता बनर्जी के उस बयान पर भी पलटवार किया था, जिसमें उन्होंने गृहमंत्री से इस्तीफे देने की मांग की थी। शाह ने कहा था कि बंगाल की जनता कहेगी तो 2 मई को नतमस्तक इस्तीफा दे दूंगा। लेकिन दीदी 2 मई को आप तैयार रहो, आपको जरूर इस्तीफा देना पड़ जाएगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories