प्रदेशचमोली में ग्लेशियर टूटते ही काला हो गया पहाड़ का बर्फीला सफेद...

चमोली में ग्लेशियर टूटते ही काला हो गया पहाड़ का बर्फीला सफेद हिस्सा, मलबा गिरते ही नदी में उठीं ऊंची लहरें

[object Promise]

सैटेलाइट इमेज लेने वाली प्लैनेट लैब्स (Planet Labs) ने उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से पहले और 27 मिनट बाद की दो तस्वीरें साझा की हैं। इनमें नजर आ रहा है कि कैसे पहाड़ का बर्फीला सफेद हिस्सा गिरते ही उसकी जगह गहरे रंग की जमीन दिखाई देने लगी। इनके अलावा कुछ ऐसी लाइव तस्वीरें भी हैं, जिनमें ग्लेशियर को ऋषिगंगा नदी में गिरते दिखाया गया है। ग्लेशियर गिरते ही नदी में तेज लहरें उठीं और पानी का सैलाब मलबे के साथ आगे बढ़ चला।

तपोवन में NTPC प्रोजेक्ट की पहले और बाद की तस्वीरें
ग्लेशियर टूटने से ऋषिगंगा और NTPC पावर प्रोजेक्ट सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। यहीं सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई। प्लेनेट लैब्स ने NTPC पावर प्रोजेक्ट के पास की ग्लेशियर टूटने से पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें भी शेयर की हैं। इससे मालूम चलता है कि घटना कितनी भयावह थी।

अब तक 32 लोगों ने जान गंवाई
उत्तराखंड आपदा में अब तक 32 लोगों के शव मिल चुके हैं। 206 लोग लापता हैं। इनमें से चमोली में तपोवन की NTPC टनल में फंसे 39 लोगों को निकालने की कोशिशेें जारी हैं। बाकी 174 लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

टनल में मलबा दलदल में बदला
ढाई किलोमीटर लंबी NTPC टनल में ITBP के जवान 120 मीटर तक पहुंच चुके हैं। टनल में पानी और मलबा मिलकर दलदल बन गया है, जिससे ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। ITBP की अधिकारी अपर्णा कुमार ने बताया कि रातभर टनल से मलबा हटाया गया। अभी तक टनल में फंसे किसी भी मजदूर से संपर्क नहीं हो पाया है।

क्या हुआ था?
चमोली के तपोवन इलाके में रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे ग्लेशियर टूटकर ऋषिगंगा में गिर गया। इससे नदी का जल स्तर बढ़ गया। यही नदी रैणी गांव में जाकर धौलीगंगा से मिलती है। जैसे ही ऋषिगंगा का पानी धौलीगंगा में मिला रफ्तार के साथ जलस्तर भी बढ़ गया। नदियों के किनारे बसे घर बह गए। इसके बाद आसपास के गांवों को खाली कराया गया।

ऋषिगंगा नदी के किनारे स्थित रैणी गांव में बना ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट तबाह हो गया। यहीं पर जोशीमठ मलारिया हाईवे पर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन का बनाया ब्रिज भी टूट गया। ऋषिगंगा का पानी जहां धौलीगंगा से मिलता है, वहां भी जलस्तर बढ़ गया। पानी NTPC प्रोजेक्ट में घुस गया। इस वजह से गांव को जोड़ने वाले दो झूला ब्रिज बह गए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories