प्रदेशबैठकों में मौजूद नहीं रहने वाले विधायकों की विधानसभा अध्यक्ष ने मांगी...

बैठकों में मौजूद नहीं रहने वाले विधायकों की विधानसभा अध्यक्ष ने मांगी जानकारी

[object Promise]

चंडीगढ़ । हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने विधानसभा कमेटियों की सिफारिशों और दिए गए आश्वासनों पर की गई कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा करने के लिए संबंधित अधिकारियों से गत पांच वर्षों का रिकॉर्ड मंगवाने का निर्णय लिया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने यह निर्णय विधान सभा कमेटियों के अध्यक्षों के साथ यहां हुई एक बैठक में लिया। उन्होंने कमेटियों की बैठकों में उपस्थित न रहने वाले विधायकों की जानकारी भी मांगी।
गुप्ता ने कहा कि कमेटी अधिकारी जल्द पैरा अनुसार पूरा ब्यौरा तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजेंगे और उसके 30 दिन के भीतर संबंधित विभागों के अधिकारियों को ब्यौरा लेकर विधानसभा में उपस्थित होना होगा।
उन्होंने कमेटी अध्यक्षों को निर्देश दिए कि अगर कोई विधायक लगातार तीन बैठकों से अनुपस्थित रहे तो मामला उनके संज्ञान में लाया जाए। उन्होंने कहा कि कमेटी अध्यक्षों को अपने स्तर पर भी ऐसे विधायकों से संपर्क करना चाहिए। कमेटी की बैठकों में सरकारी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति के संबंध में पूछे जाने पर कमेटी अध्यक्षों ने बताया कि स्थिति में पहले से काफी सुधार हुआ है और अधिकारी बैठकों में पूरी तैयारी करके आ रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कमेटियां सदन का आवश्यक अंग हैं। इनमें दिए जाने वाले आश्वासनों की प्रगति रिपोर्ट पर गंभीरता से संज्ञान लिया जाना चाहिए। कमेटियों की ओर से जारी सिफारिशों और निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाना भी विधानसभा की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गत 5 वर्षों में दिए गए आश्वासनों, सिफारिशों और निर्देशों का विस्तृत ब्यौरा एकत्रित किया जाए तथा उस पर प्रगति रिपोर्ट मंगवाई जाए। उन्होंने बैठक में उपस्थित कमेटी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस बारे तुरंत प्रभाव से काम शुरू कर दें।
बैठक में लोक लेखा समिति के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, पूर्वानुमान समिति के अध्यक्ष सुभाष सुधा, याचिका समिति के अध्यक्ष घनश्याम दास अरोड़ा, शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा विषय समिति की अध्यक्ष सीमा त्रिखा, अधीनस्थ कानून समिति के अध्यक्ष राम निवास और सभी कमेटियों के अधिकारी उपस्थित थे।

[object Promise]

[object Promise]

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories