प्रदेशतमिलनाडु में बड़ा विस्फोट हुआ पटाखा फैक्टरी में, पांच की मौत, कई...

तमिलनाडु में बड़ा विस्फोट हुआ पटाखा फैक्टरी में, पांच की मौत, कई घायल

[object Promise]

मदुरै । तमिलनाडु के मदुरै में शुक्रवार को एक निजी पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोटों में तीन महिलाओं समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि रसायनों को मिलाते समय घर्षण के चलते आग लग गई, जिससे सिलसिलेवार धमाके हुए और फैक्टरी की इमारत को नुकसान हुआ है। इस दौरान पीड़ितों की झुलसकर मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि सात अन्य कर्मी सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। अग्निशमन विभाग की विरुधुनगर और श्रीविल्लीपुतूर इकाईयों की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। द्रमुक के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए सरकार से दिवाली से पहले पटाखा फैक्टरियों में सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने मृतकों के परिजन को पर्याप्त मुआवजा देने की भी मांग की।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories