प्रदेशबड़ा बयान- ‘अन्याय के खिलाफ छेड़ा गया संघर्ष ही धर्म’- सिंधिया

बड़ा बयान- ‘अन्याय के खिलाफ छेड़ा गया संघर्ष ही धर्म’- सिंधिया

[object Promise]

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद बनने के बाद आज ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार भोपाल दौरे पर हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज भोपाल दौरे से पहले बताया कि भोपाल पहुंचने के बाद वह सबसे पहले राजभवन जाएंगे और मंत्रियों के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा कि अन्याय के खिलाफ छेड़ा गया संघर्ष ही धर्म है। दो दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंच रहा हूं। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में उपस्थित होने के बाद, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करूंगा।

कमल नाथ ने शिवराज व सिंधिया पर कसा था तंज

बता दें कि एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने चौहान की टिप्पणी पर कहा कि मंथन इतना लंबा हो गया कि अमृृत तो निकला नहीं, सिर्फ विष ही विष निकला है। मंथन से निकले विष को तो अब रोज ही पीना पड़ेगा, क्योंकि अब तो कल से रोज मंथन करना पड़ेगा। अमृृत के लिए तो अब तरसना ही तरसना पड़ेगा। इस विष का परिणाम तो अब हर हाल में भोगना पड़ेगा। कांग्रेस का इशारा ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरफ है।

जानें- क्या कहा था शिवराज ने

शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को नई कैबिनेट में मंत्रियों के नामों को लेकर आ रही खींचतान की खबरों पर बुधवार को मीडिया के सवाल पर कहा कि जब भी मंथन होता है, अमृत निकलता है। अमृत तो बंट जाता है, लेकिन विष शिव पी जाते हैं।

सिंधिया खेमे से 12 मंत्री बनेंगे

बताया जा रहा है कि शिवराज मंत्रिमडल में सिंधिया खेमें से 12 लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है। ये नाम हो सकते हैं शामिल। महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रभुराम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, राज्यवर्धन सिंह

ओपीएस भदौरिया, गिर्राज दंडोतिया, सुरेश धाकड़ (राठखेड़ा), बृजेंद्र सिंह यादव, हरदीप सिंह डंग, बिसाहूलाल सिंह, एंदल सिंह कंसाना।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories