[object Promise]
जयपुर । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाया है कि राजस्थान के स्वास्थ्य क्षेत्र में घोटाला हो रहा है। राजस्थान में 25 लाख मास्क गायब हो गए, पीपीई किट गायब हो गई। प्रदेश भाजपा के लिए वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि मुझे बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि राजस्थान को आजकल ग्रहण लगा हुआ है।
जहां एक तरफ मोदी सरकार विकास के कार्य पूरी तीव्र गति से कर रही हैं, वहीं राजस्थान में विकास कार्यों को ग्रहण लगा हुआ है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार हमारे विधायकों पर एफआईआर कर रही है। ये उनकी मानसिकता है, हम सेवा कार्य में जुटे हैं, वो एफआईआर में लगे हैं। कांग्रेस पार्टी चीज में राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी सोच वाले राजस्थान को ऊपर कैसे उठा पाएंगे ।
