प्रदेशमध्य प्रदेश उपचुनाव में ईवीएम और बूथ पर गड़बड़ी से हुई हार:...

मध्य प्रदेश उपचुनाव में ईवीएम और बूथ पर गड़बड़ी से हुई हार: बसपा

[object Promise]

भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई। पार्टी के दावों और अनुमान के विपरीत आए नतीजों के बाद पार्टी सुप्रीमो मायावती को उपचुनाव के संबंध में जानकारी भेजी गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि इलेक्टॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में गड़बड़ी की आशंका है। साथ ही कई बूथ पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं को काम नहीं करने दिया। पार्टी सुप्रीमो की ओर से अभी इस पर जवाब नहीं आया है।

मालूम हो कि उपचुनाव से पहले बसपा की ओर से किंगमेकर होने का दावा किया जा रहा था। नतीजे आए तो एक भी पार्टी प्रत्याशी को जीत नहीं मिली। हालांकि मुरैना, पोहरी और जौरा में पार्टी प्रत्याशियों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। यहां पार्टी को 35 हजार से अधिक मत मिले।

आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा

हार के कारणों पर मंथन करने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने आरोप लगाया कि ईवीएम विश्वसनीय नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को हैक किया जा सकता है और हम भी इससे सहमत हैं। वहीं, मतदान वाले दिन कई बूथों पर बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को काम नहीं करने दिया गया। पिप्पल का कहना है कि उपचुनाव में मिले समर्थन को हम परिणाम में नहीं बदल सके। अब पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आगामी नगरीय निकाय के चुनावों की तैयारी में जुट गए हैं। उम्मीद है कि इन चुनावों में हमारा प्रदर्शन बेहतर रहेगा।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories