[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कैप्टन अमरिंदर सिंह का दिल्ली सरकार पर वार- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कायर हैं+
प्रदेश

कैप्टन अमरिंदर सिंह का दिल्ली सरकार पर वार- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कायर हैं+

admin
Last updated: April 18, 2026 9:27 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘कायर’ करार देते हुए कहा है कि वह शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता से मानहानि मामले में डर गए थे और उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। इसके साथ ही सिंह ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी पार्टी की विफलता को छिपा रहे हैं और किसानों को साथ खड़े होने का ढोंग कर रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल के उन आरोपों को भी खारिज किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सिंह को ईडी का डर सता रहा है। केजरीवाल के आरोपों को झूठा करार देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बात तो हर पंजाबी जानता है कि वह किसी भी तरह की झूठे ईडी या अन्य मामलों से नहीं डरते हैं।

सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा है कि कैसे केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में काले कृषि कानूनों में से एक को अधिसूचित करके किसानों के हितों को बेच दिया है। उन्होंने कहा कि यह उस समय पर हुआ, जब किसान दिल्ली में मार्च करने की तैयारी कर रहे थे।

अमरिंदर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने तो खुद ही यह उजागर कर दिया है इस अधिनियम को लेकर उनकी केंद्र सरकार के साथ सेटिंग है।

सिंह ने सवाल दागते हुए कहा, “आपने ऐसा क्यों किया केजरीवाल? केंद्र ने आप पर कौन सा दबाव डाला?”

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन पर जमकर राजनीति हो रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच किसान आंदोलन को लेकर वाक युद्ध चरम पर है। दोनों ही नेताओं के बीच ट्विटर पर भी वाक युद्ध चल रहा है। पहले कैप्टन अमरिंदर ने केजरीवाल पर किसान आंदोलन को लेकर पाखंड करने का आरोप लगाया, तो उसके बाद केजरीवाल ने कहा कि अमरिंदर सिंह ने अपने बेटे को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच से बचाने के लिए किसान आंदोलन को बेच दिया है।

दोनों ही नेता एक के बाद एक ट्वीट करते हुए एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सचिवालय कूच किया सर्वजन स्वराज पार्टी ने, जानिए क्या हैं पार्टी की प्रमुख मांगें
Next Article दोबारा करवा सकते हैं चालू अगर बंद हो गया है PPF अकाउं, जानिए क्या है तरीका

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?