[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 27 जनवरी से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का जिलों में प्रवास, पहले 28 दिसंबर से था निर्धारित
प्रदेश

27 जनवरी से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का जिलों में प्रवास, पहले 28 दिसंबर से था निर्धारित

admin
Last updated: April 18, 2026 9:24 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 27 जनवरी से जिलों में प्रवास करेंगे। पहले उनका यह कार्यक्रम 28 दिसंबर से प्रस्तावित था, लेकिन कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के कारण इसमें विलंब हुआ है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कोविड के कारण विकास कार्यों में जो देरी हुई है, उसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिछले माह उत्तराखंड प्रवास के दौरान सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने जिलों में प्रवास के निर्देश दिए थे। इस क्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भी 28 दिसंबर से जिलों में प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन इस बीच वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। इसी के चलते 26 दिसंबर को प्रस्तावित भाजपा की प्रांतीय कोर कमेटी की बैठक भी टल गई थी।

मुख्यमंत्री के कोरोना को मात देने के बाद हाल में उनकी मौजूदगी में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें सभी मंत्रियों को जिलों में प्रवास के निर्देश दिए गए थे। मंत्रियों के जिला प्रवास कार्यक्रम की मानीटरिंग खुद मुख्यमंत्री कर कर रहे हैं। इसके साथ ही मंत्री जिलों का दौरा कर रहे हैं और अब मुख्यमंत्री का भी जिलों में प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक दर्शन सिंह रावत के मुताबिक मुख्यमंत्री 27 जनवरी को प्रदेश भाजपा की ओर से अल्मोड़ा जिले के अंतर्गत सल्ट में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 28 जनवरी को पौड़ी आएंगे और रात्रि विश्राम श्रीनगर में करेंगे। अगले दिन वह देहरादून लौट आएंगे। इसके कुछ दिन बाद उनका चमोली, रुद्रप्रयाग समेत अन्य जिलों में प्रवास प्रस्तावित है।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article महाराष्ट्र सरकार से SII प्लांट में 5 कामगारों की मौत पर पीड़ितों के परिवारों को मदद देने का राहुल गांधी ने किया आग्रह
Next Article डेनमार्क का पहला निवेश पंजाब में

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?