भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, पीएम मोदी ने कोरोना की आपदा को अवसर में बदलने का काम किया है। उन्होंने मंत्र दिया है आत्मनिर्भर भारत जिसके लिए हमने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोडमैप बनाया है। आज उस रोडमैप के क्रियान्वयन को लेकर बैठक में चर्चा होगी।
आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का प्रमुख पहलू है रोज़गार और अर्थव्यवस्था। हमने तय किया है हर महीने कम से कम एक लाख रोज़गार के अवसर पैदा हों। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ क्रांतिकारी फैसले करने पर विचार चल रहा है जिसके बारे में हम लोग चर्चा करेंगे।

