प्रदेशबीजेपी पर कसा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने तंज, कहा …

बीजेपी पर कसा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने तंज, कहा …

[object Promise]

चकराता(देहरादून)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। पीसीसी चीफ ने कहा भाजपा की गलत नीतियों के कारण जनजाति क्षेत्र जौनसार-बावर और पहाड़ी राज्य का विकास ठप पड़ गया। उन्होंने कहा पूर्व में चुनाव के समय जनता को हसीन सपने दिखने वाली भाजपा से राज्य और क्षेत्र की जनता का मोह भंग हो चुका है। अच्छे दिनों का सपना अब गायब हो चुका है। इस दौरान सैंज-तराणू, झिटाड़ और देवघार क्षेत्र के दो ग्राम प्रधान समेत 26 ग्रामीण परिवारों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। पीसीसी चीफ ने कांग्रेस में शामिल हुए इन ग्रामीण परिवारों का स्वागत किया।

चकराता विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सीमांत देवघार, त्यूणी व बावर क्षेत्र में कई जगह चौपाल लगाकर ग्रामीण जनता से मुलाकात कर उनकी समस्या जानी। इस दौरान पीसीसी चीफ ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिशन-2022 को फतह करने की तैयारी में जुटने को कहा। कांग्रेस अध्यक्ष बोले पर्वतीय राज्य उत्तराखंड की जनता अब बदलाव चाहती है। कहा पूर्व में कांग्रेस सरकार ने पहाड़ की भौगोलिक परिस्थिति के अनुरूप राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की थी, जिन्हे भाजपा सरकार गति नहीं दे पाई।

पहाड़ का पानी व पहाड़ की जवानी राज्य के विकास में काम आए इस सोच के साथ कांग्रेस शासन काल में टोंस व पावर नदी पर प्रस्तावित तीन जल विद्युत परियोजनाएं हनोल-त्यूणी, प्लासू-त्यूणी व आराकोट-त्यूणी क्षेत्र विकास की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी। जौनसार-बावर में मेडिकल के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने ग्रामीण युवाओं के लिए त्यूणी में सौ बेड क्षमता के नर्सिंग कालेज की स्थापना की गई। युवाओं को घर के पास उच्च शिक्षा मुहैया कराने के लिए त्यूणी व चकराता में दो राजकीय महाविद्यालय खोले गए। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया। कहा कांग्रेस शासन में हुए तमाम विकास कार्य जनता के सामने हैं। कहा भाजपा सरकार के पास पिछले चार साल में क्षेत्र विकास के नाम पर कोई एक बड़ी उपलब्धि गिनाने के लिए नहीं है।

पूर्व में हुए चुनाव के समय डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जनता को अच्छे दिन लाने का हसीन सपना दिखाया था, जो समय के साथ सपने की तरह गायब हो गया। कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में क्षेत्र व राज्य की जनता भाजपा को इसका करार जबाव देगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख निधि राणा, ब्लॉक कांग्रेस त्यूणी के अध्यक्ष लायकराम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सूरतरम जोशी, जिला महामंत्री बलवीर चौहान, जिला उपाध्यक्ष हरीश राजगुरु, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य पंवार, सैंज-तराणू की प्रधान प्रीति राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनीता देवी मौजूद रहे।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories