प्रदेशकेरल में RSS कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में जंतर- मंतर पर...

केरल में RSS कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में जंतर- मंतर पर प्रदर्शन

[object Promise]

इस दौरान मीनाक्षी लेखी ने केरल सरकार पर इस मामले को सही से जांच न करने का सीधा आरोप लगाया। उन्होंने केरल सरकार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न करने और तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि ये आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार दोषियों को सजा नहीं देती और साथ ही उन्होंने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को प्रतिबंध लगाने की बात भी कही।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश भर में हुए कई बम धमाकों में भी इन आरोपियों का हाथ है और ये कम्युनिस्टों का साथ देकर जेहादी ताकतों का साथ दे रहे हैं। लेखी ने केरल सरकार से मामले को तेजी से सही तरीके से जांच करने या केस राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकारिणी सदस्य वेणुगोपाल, मलायाली एसोसिएशन के सचिव आरआर नैयर और प्रसन्ना पिल्लाई व भाजपा पदाधिकारी सुनील यादव शामिल रहे।
इसके पहले, अलप्पुझा जिले में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के मामले में ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ (एसडीपीआई) के आठ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। भाजपा ने आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में जिले में दिनभर की हड़ताल की थी।

पुलिस ने बताया कि अलप्पुझा में चेर्थला के पास नगमकुलनगर इलाके में आरएसएस और एसडीपीआई के बीच हुई झड़प में संघ के कार्यकर्ता नंदू (23) की बुधवार रात मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि झड़प में आरएसएस और एसडीपीआई के कम से कम छह कार्यकर्ता घायल हुए भी थे। उन्हें अलप्पुझा एवं एर्नाकुलम के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

रिपोर्टों के अनुसार, कासरगोड से तिरुवनंतपुरम तक भाजपा की विजय यात्रा की शुरुआत के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की केरल यात्रा के विरोध में एसडीपीआई ने हाल में एक मार्च निकाला था, जिसके बाद से इलाके में तनाव बढ़ गया है। एसडीपीआई के कार्यक्रम के बाद से दोनों समूहों ने इलाके में विरोध मार्च निकाले।

भाजपा ने बृहस्पतिवार को अलप्पुझा जिले में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ माकपा का इस्लामिक संगठन के साथ राजनीतिक गठबंधन होने के कारण केरल सरकार एसडीपीआई से नाता रखने वाले आरोपियों का साथ दे रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories