प्रदेशदिग्विजय समर्थक नेता की सिंधिया के खिलाफ याचिका, राज्यसभा नामांकन में जानकारी...

दिग्विजय समर्थक नेता की सिंधिया के खिलाफ याचिका, राज्यसभा नामांकन में जानकारी छुपाने का मामला

[object Promise]

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में उपचुनाव के तारीखों का भले ही एलान नहीं हुआ है, लेकिन सियासी पारा चढ़ना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ दिग्विजय सिंह के समर्थक नेता ने ग्वालियर जिला न्यायलय में एक याचिका दायर की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि हाल ही में राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्र में सिंधिया ने अपने खिलाफ एक आपराधिक मामले को छुपाया। यह याचिका गोपी लाल भारतीय ने अपने वकील कुबेर बौद्ध के माध्यम से दायर किया है। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन पटेल ने याचिकाकर्ता को भोपाल में विशेष अदालत जाने के लिए कहा, जो जन प्रतिनिधियों के खिलाफ मामलों की सुनवाई के लिए नामित है। गौरतलब है कि राज्य में 24 सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

समाचार एजेंसी के अनुसार व्यापम घोटाले में सितंबर 2017 में, श्यामला हिल्स पुलिस ने भोपाल के विशेष न्यायाधीश सुरेश सिंह के आदेशों पर सिंधिया के साथ-साथ उनके तत्कालीन पार्टी सहयोगियों दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और आईटी विशेषज्ञ प्रशांत पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इन सभी पर फर्जी दस्तावेज पेश करने सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। बौद्ध का कहना है कि सिंधिया ने राज्यसभा के अपने नामांकन में इस मामले का उल्लेख नहीं किया। याचिकाकर्ता अब इस मामले को भोपाल की अदालत में ले जाएंगे।

बता दें कि इसी साल मार्च में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया और 15 साल बाद राज्य में बनी कांग्रेस की सरकार गिर गई। भाजपा ने उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया। 19 जून को हुए चुनाव में सिंधिया को जीत मिली। मध्य प्रदेश से राज्यसभा में भाजपा को दो और कांग्रेस को एक सीट हासिल की। भाजपा की तरफ से सिंधिया के अलावा सुमेरसिंह सोलंकी राज्यसभा पहुंचे। कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह को जीत हासिल हुई।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories