प्रदेशअगले दो दिन में करें नरेगा के सभी पूर्ण कार्यों की शत्...

अगले दो दिन में करें नरेगा के सभी पूर्ण कार्यों की शत् प्रतिशत जियोटेगिंग : डॉ.जोगाराम

अगले दो दिन में करें नरेगा के सभी पूर्ण कार्यों की शत् प्रतिशत जियोटेगिंग : डॉ.जोगाराम

जयपुर। जिला कलक्टर डॉ.जोगाराम ने जिले के सभी विकास अधिकारियों को जिले में महात्मा गांधी नरेगा के अन्तर्गत पूर्ण किए गए सभी कार्यों की शत प्रतिशत जियोटेगिंग अगले दो दिन में करने, कृषि एवं सहायक गतिविधियों में कार्य सृजन की सूचना मुख्यालय को भेजने, प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्षित कार्यों को 15 मार्च तक पूरा करने समेत कई निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा के विभिन्न मानदण्डों एवं ग्राम विकास की अन्य योजनाओं में खराब कार्य प्रदर्शन के कारण चाकसू एवं दूदू बीडीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

जिला कलक्टर मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट में महात्मा गांधी नरेगा, प्रधान मंत्री आवास योजना समेत ग्रामीण विकास की विभिन्न परियोजनाओं की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जिले के विकास अधिकारियों को स्वंय अधिक से अधिक फील्ड विजिट कर योजनाओं की माइक्रो लेवल पर समीक्षा कर योजनाओं के शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बीडीओ के पास पर्याप्त जेटीओ एवं पंचायत प्रसार अधिकारी के रूप में पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध है। उन्होंने रिपोर्टिंग के अभाव में योजनाओं की कम प्रगति को गंभीर मानते हुए पूर्ण किए जा चुके कार्यों की जेटीओ के माध्यम से जियो टेगिंग अगले दो दिन में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधूरे पडे़ कार्यों को जल्द पूरा कराएं। प्रधानमंत्री आवास योजना में इंस्पेक्शन कर आवासों का फिजिकल वेरिफिकेशन एवं सोशल ऑडिट कर 15 मार्च इसकी सूचना दें।

जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में कई स्थानों से एग्रीकल्चर एण्ड एलाइड एक्टीविटी में कार्य सृजन नहीं होने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने सभी बीडीओ को इसके लिए अपनी कार्य येाजना बनाने एवं पशु आश्रय, खेतों का समतलीकरण, मेड निर्माण जैसे उनके क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार कार्यों का चयन एवं विश्लेषण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों का चार्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजें।

डॉ.जोगाराम ने आरएनएम कार्यों के टारगेट में कमी पर मुख्यालय से एक टीम चाकसू टीम भेजने के निर्देश जिला परिषद के अधिकारियों को दिए। डॉ. जोगाराम ने ग्राम विकास कार्यों में रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन के मामलो को गंभीर मानते हुए दूदू बीडीओ को चेतावनी दी एवं बीडीओ को इसे खुद देखने के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्राम विकास प्रकोष्ठ में सांसद निधि, विधायक निधि, जीजीएसवाई एवं एसवीवाई आदि के 28 फरवरी तक अपूर्ण कार्यों को पूरा करने अथवा कारण सहित रिजेक्ट कराने को कहा। उन्होंने कहा कि विषय पर अलग से बैठक लेकर समीक्षा की जाएगी। इन कार्यों की समीक्षा के लिए पंचायत समितिवार मुख्यालय से फेजवार टीम भेजी जाएगी।

जिला कलक्टर ने सभी बीडीओ को हर ग्राम पंचायत पर सामुदायिक शौचालय के लिए कम से कम एक प्रस्ताव सोमवार तक प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शौचालय के लिए जमीन की कमी का बहाना नहीं चलेगा।

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी भारती दीक्षित ने इंदिरा आवास योजना के 2011-12 से 2015-16 तक के प्रकरणों में सम्बन्धित बीडीओ के रिकॉर्ड में भुगतान के बावजूद पात्र व्यक्तियों को राशि नहीं मिलने के मामलों में टीम गठित कर तीन दिन का अभियान चलाने एवं फिजिकल वेरिफिकेशन एंव सोशल ऑडिट के निर्देश दिए।

बैठक में सभी बीडीओ को स्वच्छाग्राही के भुगतान त्वरित रूप से करने के लिए निर्देशित किया गया। जनता जल योजना में बिजली बिलों की पेंडेंसी के कारण कनेक्शन कटने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में एसीओ रेखा सांभरिया सहित जिला परिषद के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories