प्रदेशकेरल के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे राजस्थान मूल के डॉ. विश्वास...

केरल के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे राजस्थान मूल के डॉ. विश्वास मेहता

[object Promise]

नई दिल्ली। 2011 (नीति गोपेंद्र भट्ट) केरल के मुख्य सचिव डॉ विश्वास मेहता को केरल राज्य के अगले मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) के रूप में चुना गया है। वह विंसन एम पॉल की जगह लेंगे, जिन्होंने नवंबर, 2020 में अपना कार्यकाल पूरा किया था।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, कानून मंत्री ए के बालन और विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला के पैनल ने गुरुवार को ऑनलाइन बैठक की और वर्तमान मुख्य सचिव डॉ विश्वास मेहता को सीआईसी बनाने का फैसला किया। समिति की बहुमत की सिफारिश के आधार पर,अब केरल के राज्यपाल डॉ विश्वास मेहता को औपचारिक रूप से नए सीआईसी की नियुक्ति के आदेश जारी करेगा।
डॉ.मेहता 28 फरवरी को केरल के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होंगे उन्हें मार्च में सीआईसी के रूप में शपथ दिलाई जाएगी उनका नया कार्यभार पद भार ग्रहण करने की तिथि से तीन साल की अवधि के लिए रहेगा।

डॉ. विश्वास मेहता भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1986 बैच के केरल केदार के अधिकारी है, उन्हें पिछले साल पहली जून को केरल राज्य के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। अपने वर्तमान कार्यभार से पहले, डॉ मेहता ने राज्य की विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया वे केरल के अतिरिक्त मुख्य सचिव,गृह, सतर्कता, जल संसाधन, आवास, राजस्व, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विभाग , सचिव, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सहित विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी । वे नई दिल्ली में केरल हाउस में रेजिडेंट कमिश्नर भी रहें ।

उल्लेखनीय है कि डॉ. विश्वास मेहता दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर संभाग के ऐतिहासिक नगर डूंगरपुर के मूल निवासी है प्रारम्भिक शिक्षा के बाद उन्होंने पंजाब विश्वविद्ध्यालय चंडीगढ़ से जियोलॉजी में पोस्ट-ग्रेजुएशन की जहाँ उनके पिता डॉ पी के मेहता चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में भूविज्ञान में प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के रूप में काम करते थे ,डॉ. विश्वास मेहता ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर से अपनी पीएचडी पूरी की, जहाँ वे पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र निदेशक के रूप में तैनात थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories