प्रदेशमहाराष्ट्र में मनोरंजन क्षेत्र खुला, रात्रि कर्फ्यू का ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार

महाराष्ट्र में मनोरंजन क्षेत्र खुला, रात्रि कर्फ्यू का ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार

[object Promise]

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश में 27 नगरपालिकाओं में रात्रि कर्फ्यू के बाद अब सभी जिला कलेक्टरों को समान प्रतिबंधों को लागू करने के निर्देश दिए हैं। अगर कहीं पर कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए इसकी जरूरत पड़ी तो यह प्रतिबंध लागू किए जा सकेंगे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि राज्य में मनोरंजन उद्योग खुला रहेगा।

सोमवार को जारी किए गए पिछले आदेशों के अनुसार, पांच जनवरी तक रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। यह कर्फ्यू केवल नागरिक निकायों के अधिकार क्षेत्र में लागू करने की बात कही गई थी। मगर अब संबंधित जिला कलेक्टरों को अगर अपने क्षेत्र में इसकी आवश्यकता अनुभव होती है तो वह इस बारे में अपना निर्णय ले सकते हैं और रात्रि कर्फ्यू लागू कर सकते हैं।

रात्रि कर्फ्यू लागू करने से पहले उन्हें मुख्य सचिव से अनुमति लेनी होगी।

इसके साथ ही राज्य ने सभी इनडोर और आउटडोर मनोरंजन उद्योग, वाटर पार्क, बोटिंग क्लब और अन्य पर्यटन संबंधी गतिविधियों को खोलने का निर्णय लिया है।

संबंधित विभाग मार्च महीने से लागू किए गए राष्ट्रव्यापी बंद के नौ महीने बाद खुल रही इन गतिविधियों के लिए विशिष्ट एसओपी जारी करेंगे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories