प्रदेशवन विभाग 10 हजार वन प्रहरियों की नियुक्ति की तैयारी में जुटा…

वन विभाग 10 हजार वन प्रहरियों की नियुक्ति की तैयारी में जुटा…

[object Promise]

देहरादून। कोरोना संकट के चलते गांव लौटे प्रवासियों समेत अन्य व्यक्तियों को वन विभाग के माध्यम से रोजगार मुहैया कराने की दिशा में कसरत तेज कर दी गई है। इसके तहत राज्य में 10 हजार वन प्रहरियों की तैनाती की जानी है। इसकी प्रक्रिया शुरू करने के लिए विभाग मसौदा तैयार करने में जुट गया है। इनके मानदेय के लिए धन की व्यवस्था उत्तराखंड प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण (कैंपा) से की जाएगी। कैंपा की अतिरिक्त वार्षिक कार्ययोजना में इसका प्रविधान किया गया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल में ही भौगोलिक लिहाज से राज्य के सबसे बड़े महकमे वन विभाग के माध्यम से 10 हजार व्यक्तियों को वन प्रहरी के रूप रोजगार देने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में विभाग ने कैंपा की 265 करोड़ की अतिरिक्त वार्षिक कार्ययोजना में इसके लिए बजट का प्रविधान किया। इस कार्ययोजना को केंद्र से हरी झंडी का इंतजार है। माना जा रहा कि राष्ट्रीय कैंपा की जल्द होने वाली बैठक में इसका अनुमोदन हो जाएगा।इसे देखते हुए विभाग अब वन प्रहरियों की नियुक्ति प्रक्रिया का मसौदा तैयार कर रहा है।

वन प्रहरियों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों के साथ ही वानिकी कार्यों में तैनात किया जाएगा। फायर सीजन में वनों को आग से बचाने में भी उनकी सेवाएं ली जाएंगी। वन प्रहरी के लिए आठ हजार रुपये प्रतिमाह का मानदेय निर्धारित किया गया है। कैंपा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेएस सुहाग के अनुसार वन प्रहरियों की जल्द ही तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories