प्रदेशराज्यपाल कलराज मिश्र ने 72वें गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह में...

राज्यपाल कलराज मिश्र ने 72वें गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

[object Promise]

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने देश के 72 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राज्यपाल श्री मिश्र ने इसके उपरान्त परेड का निरीक्षण किया और राज्य स्तरीय समारोह के साक्षी बने अतिथियों और जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया।

राज्यपाल मिश्र ने सलामी गारद द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सी.पी. जोशी भी उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह में हाडीरानी महिला बटालियन, पुलिस आयुक्तालय जयपुर, एसडीआरएफ, जीआरपी, चैदहवीं बटालियन आरएसी, बाॅर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड, कारागृह आदि की बटालियन ने परेड में हिस्सा लिया। परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा की प्रशिक्षु अधिकारी सुश्री रंजिता शर्मा ने किया।

गणतंत्र दिवस के आयोजन में हल्की सर्दी ओर गुनगुनी धूप में लोककलाकारों, विद्यालयी बच्चों और पुलिस बैंड द्वारा चित्ताकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मन मोहने वाली थी। स्टेडियम में जब मांगणियार कलाकारों का प्रवेश हुआ तो पूरा माहौल जैसे लोक संस्कृति से सराबोर हो गया। इन कलाकारों ने चंग की थाप के साथ गैर नृत्य, चरी नृत्य, घूमर आदि की मनोहारी प्रस्तुतियों से गणतंत्र दिवस को उत्सवधर्मी बनाते हुए उपस्थितजनों की भागीदारी भी जैसे अपने में समाहित कर ली। लोककलाकारों द्वारा प्रख्यात रंग निर्देशक भानु भारती के निर्देशन में राजस्थान की नृत्य और गायन की परम्पराओं को स्टेडियम में जीवंत किया गया। राजस्थानी मांड, वंदे मातरम्, पधारो म्हारे देश, धरती धोरां री आदि प्रस्तुतियां समारोह को गौरव प्रदान कर रही थीं।

राजस्थान पुलिस के जवानों ने मोटर साइकिल एवं घुड़सवारी के अद्भुत करतब दिखा कर शौर्य, साहस एवं संतुलन की मिसाल पेश की। बैंड मास्टर हवलदार जगजीत सिंह के नेतृत्व में सेना बैंड एवं नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सेन्ट्रल पुलिस बैंड ने देशभक्तिपूर्ण गीतों की धुनों पर समवेत स्वर में प्रस्तुतियां दी। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories