प्रदेशनई डीपीआर को मंजूरी का इंतजार गुरुग्राम-फरीदाबाद मेट्रो रूट की

नई डीपीआर को मंजूरी का इंतजार गुरुग्राम-फरीदाबाद मेट्रो रूट की

[object Promise]

गुरुग्राम । हरियाणा के दो औद्योगिक जिलों गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच मेट्रो रेल कनेक्टिविटी के लिए संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में बदलाव किया गया है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि डीपीआर को हरियाणा के मुख्य सचिव विजई वर्धन के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है।

अधिकारी ने कहा कि मंजूरी मिलने के बाद जमीनी स्तर पर काम शुरू हो जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2016 में गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी की घोषणा की थी। इसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा डीपीआर तैयार किया गया था।

संशोधित डीपीआर के अनुसार, दोनों जिलों के बीच 32.15 किलोमीटर लंबे मेट्रो मार्ग में ग्यारह स्टेशन होंगे, जिनमें से छह गुरुग्राम जिले में और पांच फरीदाबाद जिले में होंगे। पिछले डीपीआर में कुल आठ स्टेशन थे, जिनमें से केवल तीन स्टेशन गुरुग्राम जिले में थे जबकि पांच फरीदाबाद जिले में थे।

संशोधित डीपीआर में, भविष्य की संभावनाओं और यात्रियों की पैदल यात्रा को ध्यान में रखते हुए एक अतिरिक्त स्टेशन के निर्माण का भी प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि, सितंबर 2020 में हरियाणा के मुख्य सचिव के निर्देश पर, जीएमडीए, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और डीएमआरसी की टीम ने फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच मेट्रो मार्ग का सर्वेक्षण किया था।

परियोजना में शामिल अधिकारी के अनुसार, गुरुग्राम में तीन और स्टेशन बनाने की योजना थी। एक प्रस्ताव के अनुसार सुशांत लोक, सुशांत लोक फेज -3 और रोजवुड सिटी में प्रस्तावित स्टेशन बनाए जाएंगे।

जीएमडीए के अधिकारियों के अनुसार, मेट्रो विस्तार का काम 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि विकास प्राधिकरण ने सेक्टर -56 में एक स्टेशन भी प्रस्तावित है। हालांकि, यह स्टेशन अभी नहीं बनाया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, अगर भविष्य में कोई जरूरत होती है, तो स्टेशन का निर्माण सेक्टर -56 में ही किया जाएगा। सेक्टर -56 में प्रस्तावित स्टेशन में रैपिड मेट्रो रेल कनेक्टिविटी होगी जो दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन से जोड़ेगा।

गुरुग्राम में प्रस्तावित स्टेशनों का निर्माण मंडी गांव, सेक्टर -56, सुशांत लोक, सुशांत लोक फेज -3, रोजवुड सिटी और वाटिका चौक में किया जाएगा।

परियोजना से जुड़े जीएमडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा, “परियोजना की एक संशोधित डीपीआर को मंजूरी के लिए उच्च प्राधिकरण को भेज दिया गया है। संशोधित डीपीआर में कुल 11 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें से पांच फरीदाबाद और छह गुरुग्राम में हैं। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, काम जमीनी स्तर पर शुरू किया जाएगा, जिसमें 2025 तक पूरा करने की समय सीमा होगी।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories