प्रदेशगर्मी करेगी परेशान, चंडीगढ़ में आज मौसम रहेगा साफ

गर्मी करेगी परेशान, चंडीगढ़ में आज मौसम रहेगा साफ

[object Promise]

चंडीगढ़।  शहर का मौसम आज साफ रहेगा लेकिन शहर वासियों को आज गर्मी ज्यादा ही परेशान करेगी। शहर में आज का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका जताई गई है। अगर बात अप्रैल माह के पहले सप्ताह की करें तो अभी तक लोगों को इतनी ज्यादा गर्मी का एहसास नहीं हुआ है लेकिन आज चिपचिपाती गर्मी लोगों को बेहाल कर सकती है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के पास था।

मौसम विभाग के अनुसार शहर में जो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिवेट हुआ था। वह अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ता जा रहा है। जिस वजह से आने वाले दिनों में शहर में बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि सुबह और रात को शहर का मौसम ठंडा ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 13 अप्रैल के बाद रात और दिन में भी गर्मी लोगों को सताना शुरू करेगी।  

14 अप्रैल के बाद अधिकतम तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री के पास

विभाग के अनुसार 14 अप्रैल के बाद से मौसम का मिजाज बदलने वाला है और तपिश बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार 14 अप्रैल के बाद से शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पास तक जा सकता है। वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दोपहर के बाद करीब 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवा चली।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories