[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 60 फीसद तक बुक इन प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के होटल, Christmas और New Year सेलिब्रेशन को पूरी तरह तैयार
प्रदेश

60 फीसद तक बुक इन प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के होटल, Christmas और New Year सेलिब्रेशन को पूरी तरह तैयार

admin
Last updated: April 18, 2026 9:27 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

मसूरी(देहरादून)। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पहाड़ों की रानी मसूरी के होटल संचालकों में नववर्ष और क्रिसमस के जश्न को लेकर उम्मीदें जगने लगी हैं। शहर के प्रमुख होटल में करीब 60 फीसद तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। होटल संचालकों के अनुसार इसके अलावा पिछले दिनों की तुलना में पूछताछ भी बढ़ी है। सैलानी ऑक्यूपेंसी को लेकर फोन कर रहे हैं।

उत्तराखंड के बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आशंका जताई जा रही थी कि इस बार मसूरी में क्रिसमस और नववर्ष का जश्न फीका रह सकता है। होटल संचालक सरकार की गाइडलाइन को लेकर भी बेचैन थे। इसके तहत राज्य की सीमाओं पर बाहर आने वालों के रैंडम टेस्ट कराए जा रहे हैं। हालांकि, होटल संचालक इस पर खुलकर कुछ नहीं कह रहे, लेकिन उन्हें लग रहा था कि इससे पर्यटकों की तादाद में कमी आ सकती है।

मसूरी होटल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वामी रामकुमार गोयल के अनुसार एडवांस बुकिंग उम्मीद से ज्यादा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह गति पकड़ेगी। गोयल बताते हैं कि वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या उम्मीद जगाने वाली है। अगर हिमपात हुआ तो मसूरी में रौनक और बढ़ेगी।

होटल रमादा के महाप्रबंधक हर्षमणि सेमवाल बताते हैं कि उनके यहां क्रिसमस और नववर्ष के लिए 50 प्रतिशत तक बुकिंग हो चुकी हैं। वह बताते हैं पर्यटक फोन से पूछताछ भी कर रहे हैं। होटल जेपी रेजीडेंसी मनोर के वाइस प्रेसीडेंट अनिल शर्मा के अनुसार क्रिसमस के लिए उनके यहां अच्छी बुकिंग है, लेकिन नये साल की पूर्व संध्या के लिए अभी पंद्रह से बीस फीसद बुकिंग ही हुई है। उत्तराखंड होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संदीप साहनी ने बताया कि होटलों में जश्न के दौरान कोविड की गाइडलाइन का पूरा पालन किया जाएगा।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article प्रायोगिक कक्षाओं की 1 जनवरी से कॉलेजों में शुरुआत
Next Article उदुनिया होगी त्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र की जैवविविधता से रूबरू…

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?