[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अधिकारियों की अनदेखी जिंदगी पर पड़ रही भारी, हादसों को देती है न्योता यहां सड़क पर बिखरी निर्माण सामग्री,
प्रदेश

अधिकारियों की अनदेखी जिंदगी पर पड़ रही भारी, हादसों को देती है न्योता यहां सड़क पर बिखरी निर्माण सामग्री,

admin
Last updated: April 18, 2026 9:28 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

देहरादून। दून की सड़कें इतनी चौड़ी नहीं हैं कि उनमें यातायात भी ढंग से चल सके। इसके बाद भी सड़कों पर निर्माण सामग्री डालकर और संकरा बना दिया जाता है। अधिकारी भी सड़कों पर पसरी इस तरह की अंधेरगर्दी को अनदेखा कर देते हैं, जिसके चलते होने वाले हादसों में लोगों को जान गंवानी पड़ जाती है। यही नहीं, ओवरलोडिंग और बेतरतीब पार्किंग भी हादसों का कारण जानलेवा साबित हो रही है।

सड़क पर बिखरी रेत, बजरी और ईंटों के चलते पिछले तीन साल में 11 सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें चार व्यक्तियों की मौत हो गई। पिछले साल नगर निगम को जरूर सड़कों पर बिखरी निर्माण सामग्री की याद आई थी और बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया था। नगर आयुक्त के निर्देश पर सड़कों पर से निर्माण सामग्री के साथ निर्माण मशीनों को भी जब्त किया गया था। वहीं, ऐसा करने वाले व्यक्तियों से भारी-भरकम जुर्माना भी वसूल किया था। हालांकि, एक बार अभियान थमा तो दोबारा सड़कों की सुध नहीं ली गई। अब स्थिति पहले की तरह हो गई है। निर्माण सामग्री के कारण आए दिन दुपहिया वाहन रपटते रहते हैं, मगर इस तरफ कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है।

गलत पार्किंग पर हुए 12 हजार चालान

दून में वाहनों के पंजीकरण की संख्या इस साल 10 लाख पार कर गई है। वहीं, सड़कों के चौड़ीकरण की दिशा में सालों से कोई प्रयास ही नहीं किए गए। इसके चलते वही सड़क वाहनों के लिए है और वही पार्किंग के लिए भी। समझा जा सकता है कि ऐसे में दून की यातायात व्यवस्था किस तरह चलती होगी और इससे भी बेवजह सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। बीते कुछ सालों में पार्किंग व्यवस्था के नाम पर भी आधे-अधूरे ढंग से प्रयास किए गए हैं। राजपुर रोड पर स्मार्ट पार्किंग, घंटाघर कॉम्पलेक्स, डिस्पेंसरी रोड कॉम्पलेक्स व कुछ निजी कॉम्पलेक्स के अलावा पार्किंग की सुविधा दी ही नहीं जा सकी। पर्याप्त पार्किंग न मिलने के चलते लोग सड़क पर ही वाहन पार्क करने को मजबूर हो जाते हैं। इसका पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2019 में यातायात पुलिस ने 12 हजार से अधिक चालान सिर्फ गलत पार्किंग पर किए हैं।

गल पार्किंग पर कार्रवाई(2019)

नो पार्किंग- 10835

सड़क पर पार्किंग- 4034

मौत बनकर दौड़ते हैं ट्रैक्टर ट्रॉली और ओवरलोड वाहन

दून में ट्रैक्टर-ट्रॉली व ओवरलोड वाहनों से भी निरंतर हादसे हो रहे हैं। रात के समय ये वाहन और भी खतरनाक साबित होते हैं, क्योंकि इनमें अधिकतर में रिफलेक्टर होते ही नहीं हैं। पिछले तीन साल की बात करें तो 24 हादसे हो चुके हैं, जिनमें 12 व्यक्तियों की जान भी जा चुकी है।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कमल नाथ की तुलना मप्र के गृहमंत्री ने गजनवी से की
Next Article अभी तक 40 लाख से अधिक लोगों का अटल पेंशन योजना में 2020-21 में पंजीकरण

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?