प्रदेशग्‍लेशियर के टूटने की घटनाएं उत्‍तराखंड में पहले भी होती रही हैं,...

ग्‍लेशियर के टूटने की घटनाएं उत्‍तराखंड में पहले भी होती रही हैं, अब बदल गए हैं हालात

[object Promise]

नई दिल्‍ली। उत्‍तराखंड में ग्‍लेशियर टूटने की वजह से आई तबाही के बाद राज्‍य और केंद्र सरकार मिलकर वहां पर युद्ध स्‍तर पर राहत कार्य को अंजाम देने में जुटी हैं। इस बीच हिमालय भू-विज्ञान संस्‍थान ने अपनी एक रिपोर्ट में इस तबाही की वजह ग्‍लेशिययर का टूटना नहीं माना है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इसकी एक बड़ी वजह इस क्षेत्र में ऊंचाई पर आया एक एवलांच था, जिसकी वजह से ग्‍लेशियर टूटा और रौंगथी गदेरे में एक झील बन गई। बाद में अत्‍यधिक दबाव की वजह से ये झील टूट गई और इस क्षेत्र में तबाही देखने को मिली। आपको बता दें कि वाडिया संस्‍थान हिमालयी अध्‍ययन का विशेषज्ञ संस्‍थान है।

इस संस्‍थान में ग्‍लेशियर एक्‍सपर्ट के डॉक्‍टर संतोष राय ने दैनिक जागरण से बात करते हुए बताया कि इस तरह की घटनाएं वहां पर पहले भी होती रही हैं। पहले इस पूरे क्षेत्र में जनसंख्‍या न के ही बराबर थी, इसलिए इसकी खबरें या तो सामने नहीं आती थी या फिर इनको नजरअंदाज कर दिया जाता था। हालांकि, अब पिछले कुछ समय से यहां पर लोगों की संख्‍या काफी बढ़ी है, जिसके चलते इस तरह के हादसों में हताहत होने वाले लोगों की संख्‍या भी बढ़ी है। उन्‍होंने बताया कि संस्‍थान की टीम उस क्षेत्र में गई है, जहां से इस हादसे की शुरुआत हुई थी। ये टीम कल तक वापस आएगी जिसके बाद वहां के ताजा हालात सामने आएंगे। इन हालातों के विश्‍लेषण के बाद आगे रिपोर्ट सामने रखी जाएगी।

डॉक्‍टर राय से ये पूछे जाने पर कि क्‍या हिमालय के क्षेत्र में होने वाले बांध निर्माण इसकी वजह हो सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि रैणी तपोवन पावर प्रोजेक्‍ट इस हादसे की उत्‍पत्ति वाली जगह से काफी दूरी पर है। इसलिए इस प्रोजेक्‍ट का इस तबाही से फिलहाल कोई संबंध दिखाई नहीं देता है। उन्‍होंने ये भी बताया कि संस्‍थान की तरफ से समय-समय पर शोध और रिसर्च रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। ऐसे में जिस किसी को इस क्षेत्र में हो रही भौगोलिक गतिविधियों की जानकारी चाहिए होती है तो वो वहां से ले लेता है। यदि किसी प्रोजेक्‍ट के बारे में उनसे पूछा जाता है तब भी उन्‍हें इसको लेकर उचित सलाह दी जाती है।,

उनके मुताबिक इस तरह के प्रोजेक्‍ट के दौरान यदि कुछ पैसा इसकी रिसर्च और डेवलेमेंट की मद के लिए रखा जाए तो काफी बेहतर हो सकता है। इस मद को वहां पर नए इक्‍यूपमेंट लगाने में खर्च किया जाना चाहिए, जिससे वहां की सटीक जानकारी उपलब्‍ध हो सके। उनका कहना है कि फिलहाल हिमालयी इलाकों में होने वाले शोध का काफी अभाव पाया जाता है। जहां तक ग्‍लेशियर का टूटने का सवाल है तो ये एक प्राकृतिक घटना है। लेकिन लगातार शोध के जरिए हम आने वाले खतरे को भांपते हुए भविष्‍य में होने वाले नुकसान को कम जरूर कर सकते हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories