प्रदेशस्वतंत्रता सेनानियों और उनके पात्र वारिसों की पेंशन में वृद्धि

स्वतंत्रता सेनानियों और उनके पात्र वारिसों की पेंशन में वृद्धि

[object Promise]

चंडीगढ़ । पंजाब सरकार पंजाब के स्वतंत्रता सेनानीयों और उनके पात्र वारिसों की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। यह खुलासा आज यहाँ पंजाब के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब के स्वतंत्रता सेनानीयों और उनके पात्र वारिसों को पहले मिलने वाली पैंशन 7500/- प्रति महीना से बढ़ाकर दिनांक 01-04-2021 से 9400/- रुपए प्रति महीना कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानीयों और उनके पात्र वारिसों (पुत्र-पुत्री, पोता-पोती, दोहता-दोहती) को पी.आर.टी.सी / रोडवेज़ की बसों में मुफ़्त बस सफऱ की सुविधा दिनांक 07-12-2020 से लागू कर दी गई है। पहले यह सुविधा केवल ख़ुद स्वतंत्रता सेनानीयों/उनकी विधवाओं / अविवाहित और बेरोजग़ार बेटियों को ही उपलब्ध थी।

सोनी ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से स्वतंत्रता सेनानियों और उनके पात्र वारिसों (पुत्र-पुत्री, पोता-पोती, दोहता-दोहती) को पहचान पत्र दिखाने पर राज मार्गों पर लगने वाली टोल फीस दिनांक 15-10-2020 से माफ कर दी गई है। पहले यह सुविधा केवल ख़ुद स्वतंत्रता सेनानीयों को ही उपलब्ध थी।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories